Author: News Editor

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक ने जल जमाव के मुद्दे पर विरोध के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पुलिस को उनका चालान काटना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी जल जमाव के मुद्दे पर विरोध के लिए अपनी एसयूवी की छत से बंधी नाव में बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की वजह से यातायात पुलिस ने विधायक की गाड़ी का दो हजार रुपये का चालान काट दिया। ‘निष्क्रियता को उजागर करना चाहता था’ विधायक बाजपेयी ने शहर की सड़कों…

Read More

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (रावण) पर बुधवार को दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ था। चंद्रशेखर पर हमला करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। इसके बाद अब पुलिस के सामने हमलावरों ने कबूला है कि वह चंद्रशेखर आजाद का दिनदहाड़े मर्डर करके नाम कमाना चाहते थे। हमलावरों ने अपने कबूलनामें में बताया कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को देखकर खून खौलता था। जानकारी मिली है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के हमलावरों से पुलिस ने शनिवार रात 6 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस की 6 घंटे की पूछताछ में क्या निकला? हालांकि पुलिस की सघन पूछताछ के…

Read More

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी को शनिवार (1 जुलाई) को फरफ्यूम बोतल बमों के साथ धर दबोचा गया. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. आरोपी को श्रीनगर के बटमालू बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चार परफ्यूम आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिले.  पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम यासिर अहमद इट्टू है, जोकि काइमोह के गुलशनाबाद का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आरोपी के खिलाफ बटमालू थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3/5 समेत संंबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. दिल्ली कैंट इलाके के पास मौजूद गांव झारेड़ा में 24 जून की शाम दो बदमाशों ने अपनी पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए एक शख़्स का कत्ल कर दिया.  मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई है. जश्न वाले घर में मातम छाया हुआ है. 3 जुलाई को  आशीष की शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले दो बदमाशों ने चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी. हत्या का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. मृतक आशीष को दो बदमाशों ने बारात…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगलुरू कनेक्शन का खुलासा किया है। साथ ही मोबाइल दुकान संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बैंक कर्मचारियों से मिलकर ट्रेडिंग के बहाने अकाउंट खुलवाते थे, जिसका उपयोग सट्टे के लिए लेनदेन में किया जाता था। ऐसे 24 अकाउंट की पहचान की गई है। 275 बैंक अकाउंट को होल्ड करा कर करीब 12 करोड़ 30 लाख रुपए को सीज कराया। 10 लाख रुपए कैश, 30 मोबाइल, 10 लैपटॉप और 10 ATM कार्ड बरामद किया गया है। SP संतोष कुमार सिंह ने बताया…

Read More

रायपुर से नवा रायपुर के बीच 7 जुलाई से मेमू ट्रेन दौड़ेगी। छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी प्लेटफार्म नंबर 1 से मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मेमू सबसे पहले मंदिरहसौद और केंद्री के लिए रवाना होगी। बाकी स्टेशनों पर अभी नहीं रुकेगी, क्योंकि अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी तक नहीं बन पाया है। इन चारों स्टेशनों का प्लेटफार्म बनने के बाद रेलवे यहां पर ट्रेन रोकेगा। केंद्री स्टेशन से यात्री उतरकर मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य जगह आसानी से आ जा सकेंगे। रेलवे की कमर्शियल टीम ने यात्रियों की आवाजाही के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिका के दौरे पर थे जिसे लेकर विपक्ष ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी विपक्ष का कहना था कि मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है लेकिन प्रधानमंत्री अमेरिका का दौरा कर रहे हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे की धाक अब ब्रिटेन तक जम चुकी है. प्रधानमंत्री के दौरे के कुछ दिनों के बाद ही हिंदुस्तान को एक बड़ी खुशखबरी मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रिटेन की कंपनी भारत में करीब 30000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है. यह निवेश सेमीकंडक्टर के उत्पादन को लेकर…

Read More

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक लड़के की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद फ्रांस में लगातार तीन दिनों से बड़े पैमाने पर हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच एक ट्विटर अकाउंट से ये ट्वीट किया गया था कि फ्रांस के दंगे रोकने के लिए भारत से योगी आदित्यनाथ को भेजा जाना चाहिए। ये ट्वीट वायरल हुआ तो योगी आदित्यनाथ के पर्सनल ऑफिस के अकाउंट से जवाब भी आ गया। योगी से मदद मांगने वाला ट्वीट वायरल  दरअसल, खुद को जर्मनी के एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर जॉन कैम बताने वाले ने ट्विटर अकाउंट पर…

Read More

कोरबा. दर्री थाना अंतर्गत नवनिर्मित दर्री डेम के पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क पर बैठे मवेशी को ठोकर मारते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. कार में सवार तीन युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. ये घटना शनिवार देर रात की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. जिला अस्पताल चौकी पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

Read More

देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ का संकट गहरा गया है। इसमें गुजरात, असम और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं। असम में तो बाढ़ की वजह से 43 हजार से ज्यादा लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं बिहार में गंडक के उफान की वजह से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गुजरात में बीते दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। वलसाड में तो औरंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जूनागढ़ में भारी बारिश की वजह से चारों तरफ…

Read More