Author: News Editor

सरगुजा जिले में एक शराबी टीचर पानी की टंकी पर चढ़ गया। वहां चढ़कर वह डांस करते हुए जमकर नौटंकी किया। गाना गा रहा था, खीच मेरी फोटो…। काफी देर तक वह ऐसे ही कहता रहा। फिर वहीं से उसने गाना गाना शुरू कर दिया “आधा है चंद्रमा रात आधी, रह न जाए तेरी मेरी बात बाकी”। मामला उदयपुर इलाके का है। टीचर के डांस का वीडियो भी सामने आया है। उदयपुर निवासी प्रसन्न राम(60) गांव के ही सरकारी स्कूल में टीचर है। मगर वह शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर आए दिन घर में भी झगड़ा करता…

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गोली चली है। जो कांग्रेस नेता के कार में लगी। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश वैगनार कार में सवार होकर आए थे। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक तीन फायरिंग की और भाग गए हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव शुभम साहू रविवार सुबह अपने सूर्या विहार स्थित घर पर ही थे। उनकी कार नीचे खड़ी थी। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और फायरिंग शुरू कर दी। कांग्रेस नेता के कार के शीशें टूट गए हैं। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर कांग्रेस…

Read More

ऑस्ट्रेलिया ने 1 जुलाई, 2023 से ऑस्ट्रेलियाई तृतीयक संस्थानों में पढ़ने वाले भारतीय स्नातकों(Graduates) के लिए वीजा नियमों में बदलाव लागू किया है। नए नियमों के अनुसार, भारतीय छात्र अब आठ साल तक बिना वीज़ा के काम के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये बदलाव मई 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हस्ताक्षरित द्विपक्षीय समझौते को ध्यान में रखते हुए लागू किए गए हैं। MATES एक अस्थायी वीज़ा कार्यक्रम द्विपक्षीय समझौते के अनुसार, भारतीय छात्रों को मोबिलिटी अरेंजमेंट फॉर टैलेंटेड अर्ली-प्रोफेशनल्स स्कीम (MATES) के तहत आठ साल तक बिना वीजा के ऑस्ट्रेलिया में काम करने का विकल्प दिया गया…

Read More

गरियाबंद 02 जुलाई 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज विकासखण्ड मैनपुर के वनांचल क्षेत्र के गांवों का सघन दौरा कर जल जीवन मिशन, आश्रम -छात्रावास, हाट-बाजार क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं निर्माणाधीन पुल के कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जगहों पर जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणाधीन कार्यो का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही जनसुविधाओं के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत तौरेंगा के आश्रित ग्राम कोदोमाली में सोलर आधारित जल आपूर्ति तंत्र, मैनपुर में प्री मैट्रिक बालक एवं कन्या आश्रम-छात्रावास, बम्हनीझोला में हाट-बाजार क्लीनिक, अमलीपदर में सामुदायिक…

Read More

नाम आरोपियानः– 1. जसविन्दर सिंह पिता स्व. मुख्तार सिंह उम्र 23 साल साकिन परसाभाठां थाना बालकोनगर 2. अनवर खान पिता मुख्तार खान उम्र 30 साल साकिन मुडपार बाजार के पास थाना कोतवाली 3. इम्तियाज अंसारी पिता अलिमुद्दीन अंसारी उम्र 19 साल साकिन रपता थाना श्यांग 4. विनोद कुमार आदिले पिता आनंद राम आदिले उम्र 32 साल साकिन बेलगडी बस्ती 5. भागवत दास कुलदीप पिता स्व. निर्मल दास कुलदीप उम्र 38 साल साकिन भदरापारा बालकोनगर जप्ती :- एक टाटा कंपनी के 407 माजदा वाहन क्रमांक सीजी 04 जेबी 4904 मे भरा हुआ 33 नग लोहे का खम्भा का टुकडा, 3 नग…

Read More

महाराष्ट्र में रविवार को बड़ा पॉलिटिकल उलटफेर हुआ। NCP के नेता अजित पवार ने दोपहर ढाई बजे शिवसेना के एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी CM पद की शपथ ली। शपथ के तुरंत बाद ट्विटर प्रोफाइल बदला और लिखा- डिप्टी सीएम ऑफ महाराष्ट्र। अजित पवार 8 विधायकों छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल, धर्मराव अत्राम, संजय बनसोड़े, अदिति तटकरे और हसन मुश्रीफ के साथ दोपहर करीब 2 बजे राजभवन पहुंचे। 3 बजते-बजते CM शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडवणीस की मौजूदगी में सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Read More

मान्यताओं के अनुसार जिस घर में झाड़ू का अनादर किया जाता है, उस घर से लक्ष्मी मां भी रूठ जाती हैं. झाड़ू से जुड़ी कुछ गलतियां ना सिर्फ तरक्की में बाधा पहुंचाती हैं बल्कि मुश्किलों को भी दोगुना कर देती हैं. झाड़ू से जुड़ी इन सात बातों का रखें ध्यान घर के किसी सदस्य के बाहर निकलने के तुरंत बाद झाड़ू कभी नहीं लगाना चाहिए. झाड़ू का काम हो जाने के बाद इसे कहीं ऐसी जगह रखें जहां दूसरों की नजर ना पड़े. झाड़ू टूट जाने पर इसे तुंरत हटा देना चाहिए वरना घर में वास्तुदोष लगता है. झाड़ू लगाने…

Read More

कोरबा। कोरबा के मोती सागरपारा स्थित एक मकान में अवैध गौ मांस मिलने की जानकारी आम होने के साथ ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई । शिकायतकर्ता इस मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे।कोतवाली टीआई रूपक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।वहीं हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Read More

कोरबा.कोतवाली थानांतर्गत राताखार ईलाके में कुछ लोगों के द्वारा आम जनता के बीच वितरित किए जा रहे पुस्तकों को लेकर बड़ा बखेड़ा हो गया। पुस्तक में हिंदू देवी देवताओं के संबंध में लिखी गई आपत्तिजक बातों को लेकर हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो उठें और उन्हें पकड़कर कोतवाली ले आए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जिन लोगों के द्वारा पुस्तक वितरित की जा रही थी वे संत रामपाल जी महाराज के समर्थक हैं जिन पर हिंदूवादी संगठनों ने देवी देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Read More

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे उसी स्थान पर भूस्खलन हुआ और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। मॉनसून कई जगहों पर आफत बनकर बरस रहा है। लामबगड़ में जलस्तर बढ़ने व सड़क पर मलबा आने के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद किया गया। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। कई स्थानों में तेज बारिश हुई जिसके कारण अनेक जगहों पर भूस्खलन हुआ। छिनका में भी पहाड़ी का मलबा सड़क…

Read More