Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा। भाजपा नेता पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन ने रज्जाक अली के मकान से संबंधित दस्तावेजों और निर्माण की वैधता की जांच की। जांच में निर्माण नियमों के विपरीत और कथित रूप से अवैध पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा…
QR Code on Medicine : नई दिल्ली। देश में नकली और घटिया दवाओं पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब कई दवा कंपनियां अपनी दवाओं की पैकेजिंग पर QR कोड उपलब्ध करा रही हैं, जिसे स्मार्टफोन से स्कैन करते ही दवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपभोक्ताओं के सामने आ जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को सही और प्रमाणिक दवा उपलब्ध कराना तथा नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाना है। QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी दवा के पैकेट पर लगे QR कोड को मोबाइल फोन से स्कैन करने पर उपभोक्ता…
Bharatmala Highway Accident जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरी के पास भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन तीनों को कुचलने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तीनों लोग रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि…
CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की आधिकारिक दस्तक के बावजूद इस बार जून का महीना बेहद सूखा साबित हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य बारिश की तुलना में करीब 69 फीसदी कम वर्षा दर्ज की गई है। जून के अंत तक जहां औसतन 161 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं इस बार अब तक केवल करीब 51 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। लगातार कम बारिश से खेती-किसानी पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है और किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। राजधानी रायपुर का भी बुरा हाल…
बालकोनगर, 27 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवीनीकृत जुबली पार्क का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया। उद्घाटन समारोह में कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश कुमार सिंह, वार्ड 43 पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, बालको के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने पार्क का भ्रमण कर विकसित की गई आधुनिक सुविधाओं, बच्चों के मनोरंजन क्षेत्र, वरिष्ठ नागरिकों के विश्राम स्थल, हरित…
आज दिनांक 27 जून 2026 को शाम लगभग 6.00 बजे थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयबंद नव दुर्गा राइस मिल NH रोड मेन रोड पर एक्सीडेंट हो गया है, कि सूचना मिलने पर आज दिनांक 27.06.26 को CSP जांजगीर जो थाना सारागांव पुलिस टीम के साथ मिलकर सारागांव अंतर्गत वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर से सूचना शाम लगभग 6.00 बजे थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयबंद नव दुर्गा राइस मिल NH रोड मेन रोड पर एक्सीडेंट हो गया है, जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल CSP द्वारा सारागांव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल मौके पर…
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जनजागरूकता अभियान के तहत सीएसपी जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे द्वारा थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम चोरिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाजार में उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं सहज भाषा में प्रदान की गईं। आमजन को बताया गया कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना है। साथ ही नागरिकों से कानूनों का पालन करने एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस…
रायपुर, 27 जून 2026/ किसान परिवार से निकलकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सर्वाेच्च नेतृत्व तक पहुंचने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और जनसेवा की भावना से जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री श्री साय का सार्वजनिक जीवन सादगी, जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। लंबे समय तक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, वनवासियों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों की समस्याओं को निकट से समझा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। सत्ता के शीर्ष…
तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव गहराता नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुए अंतरिम युद्धविराम के महज 10 दिन बाद ही दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव फिर तेज हो गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और ड्रोन लॉन्च साइट्स पर हवाई हमले किए हैं। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति एक बार फिर गंभीर हो गई है और व्यापक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। तेल टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद अमेरिकी कार्रवाई अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह सैन्य कार्रवाई ईरान द्वारा…
Indian Railways : नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने ऑनलाइन टिकट बुक करते समय अपनी उम्र गलती से 1 वर्ष दर्ज कर दी। यात्रा के दौरान टिकट जांच के समय टीटीई (TTE) ने इस गलती को पकड़ लिया और कथित तौर पर 7,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। इस वीडियो के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि यदि ऑनलाइन टिकट बुक करते समय नाम, उम्र या अन्य जानकारी गलत भर…
