Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर, 25 जून 2026/ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम आज बलौदाबााजार जिले के भाटापारा स्थित शासकीय गजानन्द अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय तिलहन मेला सह जैविक कृषि कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के फायदे बताने के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा क़ि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खेत चलो अभियान 1…
रायपुर, 25 जून 2026/ राष्ट्रीय मात्स्यिकी कृषि विकास बोर्ड (एनएफडीबी) एवं मत्स्य पालन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना अंतर्गत जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के मत्स्य पालकों को जलीय कृषि बीमा योजना की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के विभिन्न लाभों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक मत्स्य पालकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का शुभारंभ छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड…
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा देश के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्याय माने जाने वाले आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “संविधान हत्या दिवस” के स्मरण में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएसईबी स्थित सीनियर क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने आपातकाल को संविधान, लोकतंत्र की आवाज़ और नागरिक स्वतंत्रता पर किया गया सबसे बड़ा प्रहार बताते हुए उस दौर के संघर्षों को याद किया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष जुड़ावन ठाकुर जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी उपस्थित रहे। आपातकाल लोकतंत्र का काला…
चांपा ! डागा कॉलोनी बरपाली चौक स्टेशन रोड चांपा स्थित रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स अग्रवाल ऐरन परिवार के निवास पर गुरुवार 25 जून 2026 को श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच निर्जला एकादशी व्रत कथा का आयोजन किया गया इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हरि विष्णु तथा राधा- कृष्ण की आराधना की व सुख समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की कार्यक्रम के दौरान विधि- विधान से पूजन अर्चन किया गया तथा निर्जला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला गया कथा के माध्यम से बताया गया की निर्जला एकादशी का व्रत सभी एकादशियों…
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बिर्रा पुलिस ने आरोपी दिलेश्वर चौहान के कब्जे से अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
जांजगीर-चांपा, समाज में नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश देने वाली एक साहसी बेटी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने विशेष सम्मान प्रदान किया है। थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमंदा की एक युवती ने विवाह समारोह के दौरान शराब के नशे में धुत दूल्हे को सिंदूर रस्म के समय देखकर साहसिक निर्णय लेते हुए पूरी बारात को वापस लौटा दिया था। उनके इस कदम की पूरे क्षेत्र में व्यापक सराहना हुई थी। इस साहसी एवं सामाजिक संदेश देने वाले निर्णय को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने उक्त बेटी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया।…
मुंबई, 25 जून, 2026: विविध प्राकृतिक संसाधनों में देश की अग्रणी कंपनी वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295 और एनएसईः वीईडीएल) ने कंपनी की 11वीं टैक्स ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 26 में सरकारी खजाने में रु 62,722 करोड़ का योगदान दिया है। यह रिपोर्ट देश के निर्माण और पारदर्शी प्रशासन गवर्नेंस के लिए वेदांता की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाती है। यह योगदान कंपनी के संचालन से होने वाले कुल राजस्व का 36 फीसदी है, जो भारत के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाता है। यह पिछले साल की तुलना में योगदान में 13.3 फीसदी की बढ़ोतरी है, जिसके साथ…
जांजगीर-चांपा, 25 जून 2026। भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक देशभर में “सहकारी सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप जिले में भी विभिन्न जागरूकता, प्रशिक्षण एवं जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उप आयुक्त सहकारिता ने विभाग कि सहकारी सप्ताह के दौरान सहकार से समृद्धि की अवधारणा को सशक्त बनाने तथा सहकारी क्षेत्र की उपलब्धियों, योगदान एवं संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की…
जांजगीर-चांपा, 25 जून 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए 23 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक तय किया गया है, जिसमें उन्हें निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार स्कूल पूर्व शिक्षा, ईसीसीई गतिविधियां तथा पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जाना है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केन्द्र में 11 बजे तक रहने हेतु निर्देशित किया गया है।…
जांजगीर-चांपा 25 जून 2026। विकासखंड नवागढ़ के ग्राम मुनुन्द निवासी किसान श्री शिवकुमार तिवारी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती में बड़ी सहारा बनकर उभरी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचने से वे खरीफ सीजन की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुट गए हैं। शिवकुमार बताते हैं कि खेती ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है। प्रत्येक सीजन में बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से…
