Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जांजगीर-चांपा, 25 जून 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए 23 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक तय किया गया है, जिसमें उन्हें निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार स्कूल पूर्व शिक्षा, ईसीसीई गतिविधियां तथा पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जाना है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केन्द्र में 11 बजे तक रहने हेतु निर्देशित किया गया है।…
जांजगीर-चांपा 25 जून 2026। विकासखंड नवागढ़ के ग्राम मुनुन्द निवासी किसान श्री शिवकुमार तिवारी के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती में बड़ी सहारा बनकर उभरी है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचने से वे खरीफ सीजन की तैयारियों में पूरे उत्साह के साथ जुट गए हैं। शिवकुमार बताते हैं कि खेती ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है। प्रत्येक सीजन में बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से…
अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद सभी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टिन्नू यादव का नाम भी शामिल है। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए आरोपियों से चोरी में उनकी भूमिका और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की है। हालांकि,…
Horoscope मेष आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। वृषभ आज आपको किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान में लापरवाही न करें। मिथुन आज आपकी रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। किसी भी विवाद…
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से “ सजग कोरबा – सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत आज कोरबा पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सहित थाना /पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। जिला मुख्यालय में निकाला गया फ्लैग मार्च टी.पी. नगर चौक से प्रारंभ होकर शारदा…
CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणामों में कई विद्यार्थियों के अंकों में वृद्धि हुई है, जिसके चलते हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की मेरिट सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों को स्थान मिला है। इस बदलाव के बाद दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची का दायरा बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में पहले 42 विद्यार्थियों का नाम शामिल था, जो अब बढ़कर 55 हो गया है। इसी तरह कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में पहले 43 विद्यार्थियों को…
कोरबा, 25 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष, कोरबा में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की जनसुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई में प्रदेश स्तर पर कुल 404 प्रकरणों तथा कोरबा जिले के 12 प्रकरणों पर विचार किया गया। जनसुनवाई के दौरान लगभग 300 नगर सैनिकों द्वारा हस्ताक्षरित एक महत्वपूर्ण शिकायत पर आयोग ने गंभीरता से सुनवाई की। शिकायत में नगर सेना कोरबा के तत्कालीन कमांडेंट पर महिला नगर सैनिकों के साथ अनावश्यक सख्ती बरतने और सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए गए…
कोरबा, 25 जून 2025/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर (आदिवासी विकास) कार्यालय कोरबा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा समिति नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ऑनलाइन माध्यम से संपादित की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के परिणाम एवं मेरिट सूची के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को काउंसलिंग हेतु आमंत्रित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तर की काउंसलिंग 30 जून एवं 1 जुलाई को आयोजित होगी। इसके…
कोरबा 25 जून 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीबी एवं कुष्ठ अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम सलाहकार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्देशित किया कि “सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान” के तहत आयोजित शिविरों में शेष पात्र हितग्राहियों के…
कोरबा 25 जून 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में बालक/बालिका कक्षा 11 वीं में 06 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/कन्या डिंगापुर में चयन हेतु प्रदेश के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र में स्थित शासकीय/अशासकीय शालाओं से कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी होना चाहिये। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। प्राप्त आवेदन के पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जायेगा। प्रवेश…
