जांजगीर-चांपा 18 जून 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, पंचायत, आयुष विभाग एवं स्व सहायता समूहों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान, एचबी, एनीमिया, स्वास्थ्य जांच, परामर्श शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 365 गर्भवती माताओं एवं 630 किशोरी बालिकाओं का एनीमिया, एच.बी, बीएमआई, शुगर, बीपी जांच किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत 34 बच्चों का कुपोषण जांच किया गया तथा कुपोषण प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व, आयरन, प्रोटीनयुक्त खाद्य फल एवं सब्जियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्तनपान, पूरक पोषण आहार, एनीमिया, हीमोग्लोबिन की कमी के कारण, लक्षण, प्रभाव एवं इसके उपचार के उपाय आदि पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन में विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पोषण आहार पर क्वीज प्रतियोगिता की भी आयोजन किया गया
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


