रायपुर**: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का आगामी दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मंत्री जी 13 सितंबर 2024 को कोरबा जिले का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 10 बजे रायपुर से गोपालपुर, जिला कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1 बजे, वे आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी स्कूल, गोपालपुर में साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे 2 बजे कोहडिया के लिए रवाना होंगे और वहाँ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
शाम 6:40 बजे, मंत्री देवांगन सीतामढ़ी में गणेशोत्सव में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद मंत्री जी विश्राम हेतु कोहडिया वापस लौटेंगे।
इस दौरे के दौरान उनके साथ निज सचिव नरेन्द्र पाटनवार और पी.एम.ओ. के अधिकारी नोहर रहेंगे।


