कोरबा जिले में बेवा के प्रधानमंत्री आवास में ताला लगा देने के मामले को कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने गंभीरता से लिया। उक्त मामला उनके संज्ञान में आते ही दर्री तहसीलदार को मौके पर भेजकर ताला खुलवाया गया। इसके साथ ही पीड़िता बेवा को उसका आवास फिर से मिल गया।
पिछले दिनों सबसे पहले यह मामला सामने मीडिया ने लाया था कि जिले के दर्री तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बरेडिमुड़ा में रहने वाली बेवा महिला के आवास पर राजमिस्त्री ने ताला लगा दिया हैं।
पीड़िता ने एसडीएम कटघोरा कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया था कि उसके पति के नाम आवास स्वीकृत हुआ है जिसके लिए प्राप्त राशि उसने राजमिस्त्री को दे दी है लेकिन उसके द्वारा आवास निर्माण करने के बाद उसमें ताला लगा दिया गया है। आवास में अभी बहुत काम होना बाकी है लेकिन ताला लगा दिए जाने के कारण अब उसके पास सिर छिपाने के लिए जगह नहीं है। पीड़िता ने अपने आवास का ताला खुलवाकर कब्जा दिलाने की मांग एसडीएम से की थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


