Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राशन वितरण में बड़ा बदलाव, अब OTP सिस्टम पूरी तरह बंद

    June 22, 2026

    कोरबा हादसा: एयरबैग खुला, फिर भी नहीं बच सके डॉक्टर—गंभीर चोटें

    June 22, 2026

    कोरबा सड़क हादसा: ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से युवक की जान गई

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सड़क पर घुमन्तु पशुओं के व्यवस्थापन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित, आयुक्त नगर पालिक निगम होंगे अध्यक्ष
    Chhattisgarh

    सड़क पर घुमन्तु पशुओं के व्यवस्थापन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित, आयुक्त नगर पालिक निगम होंगे अध्यक्ष

    News EditorBy News EditorAugust 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 16 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने राष्ट्रीय एवं राजमार्गों में घुमन्तु पशुओं के व्यवस्थापन के लिए माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के तहत कार्य करने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति के सदस्य के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप संचालक समाज कल्याण विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, कार्यपालन अभियंता एन.एच.ए.आई. 130, कार्यपालन अभियंता एन.एच.ए.आई. 130 ए, वनमण्डलाधिकारी कोरबा, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा, कटघोरा, पाली, पोड़ी-उपरोड़ा को सदस्य बनाया गया है।

    निम्न कार्य करेगी समिति :-
    जिला स्तरीय समिति द्वारा कोरबा जिले में घुमन्तु पशुओं को राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों व नगरीय निकाय/ग्राम पंचायत मार्ग से पृथक करना एवं पशु मालिकों को छ0ग0 ग्राम पंचायत अधिनियम 1993 एवं पशु अतिचार अधिनियम 1871 की धाराओं में निहित प्रावधानुसार कार्यवाही कर सौंपा जाना। घुमन्तु पशुओं को गौशालाओं एएव अन्य शेल्टर में व्यवस्थापन करना। घुमन्तु पशुओं में रेडियम बेल्ट एवं टैग लगाया जाकर चिन्हांकित किया जाना। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों में ऐसे स्थानों को चिन्हांकित करना जहां आमतौर पशुओं का जमावड़ा रहता है। समिति एक ऐसा प्रावधान तैयार कर सकेगा जिससे ग्रामीण आमजन घुमन्तु पशुओं के संबंध में शिकायत दर्ज करा सके। साथ ही ऐसे व्यक्त्/स्वयं सेवी संस्थान जो घुमन्तु पशुओं के व्यवस्थापन में संलग्न किए गए हों उनके संपर्क नंबर को व्यापक रूप से प्रचारित करना।

    घायल पशुओं को चिकित्सा हेतु पशु हेल्पलाइन नंबर 07759-350737 पर दे सकते हैं सूचना:-
    राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों में घुमन्तु पशुओं के व्यवस्थापन एवं दुर्घटना कारित होने की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु पशु हेल्पलाइन नंबर 07759-350737 जारी किया गया है। साथ ही डॉ रेखा मिरे, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, प्रभारी चलिष्णु इकाई कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक श्रीमती दीपा कंवर, एव्हीएफओ एवं सह कर्मचारी हेतु सुश्री रुखसाना बेगम परिचारक की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे तक हेतु श्री शिवमंगल सिंह कंवर एव्हीएफओ,एवं सह कर्मचारी श्री विजय धिरही परिचारक की ड्यूटी निर्धारित है।
    उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इनका कार्य जिले के विभिन्न राजमार्गों से सड़क दुर्घटना एवं व्यवस्थापन के संबंध में हेल्पलाइन नंबर पर सूचना प्राप्त कर मैदानी अमले को सूचित करना होगा। इसी प्रकार मैदान अमले से समन्वय स्थापित कर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं जिला कार्यालय के समन्वय से पशुओं को विभिन्न गौशालाओं में स्थानांतरित करने की कार्यवाही सुगम करना है। साथ ही सभी प्राप्त सूचनाओं को पंजीबद्ध करना भी इनका दायित्व होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    राशन वितरण में बड़ा बदलाव, अब OTP सिस्टम पूरी तरह बंद

    June 22, 2026

    कोरबा हादसा: एयरबैग खुला, फिर भी नहीं बच सके डॉक्टर—गंभीर चोटें

    June 22, 2026

    कोरबा सड़क हादसा: ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से युवक की जान गई

    June 22, 2026

    शर्ट के अंदर मोबाइल छुपाकर दे रही थी एग्जाम… जयपुर के एग्जाम सेंटर में ऐसे पकड़ी गई NEET छात्रा

    June 22, 2026

    स्कूल परिसर में आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो वायरल, इलाके में आक्रोश

    June 22, 2026

    6 महीने में नौकरी नहीं तो बॉन्ड खत्म: CG हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश

    June 22, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    राशन वितरण में बड़ा बदलाव, अब OTP सिस्टम पूरी तरह बंद

    June 22, 2026

    कोरबा हादसा: एयरबैग खुला, फिर भी नहीं बच सके डॉक्टर—गंभीर चोटें

    June 22, 2026

    कोरबा सड़क हादसा: ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से युवक की जान गई

    June 22, 2026

    शर्ट के अंदर मोबाइल छुपाकर दे रही थी एग्जाम… जयपुर के एग्जाम सेंटर में ऐसे पकड़ी गई NEET छात्रा

    June 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.