Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 

    June 24, 2026

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » क्या है ट्रंप का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’?…जिसे मस्क ने कहा-“पागलपन से भरा विनाशकारी फैसला”
    International

    क्या है ट्रंप का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’?…जिसे मस्क ने कहा-“पागलपन से भरा विनाशकारी फैसला”

    News EditorBy News EditorJune 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन: अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में कर छूट, व्यय में कटौती और निर्वासन निधि में वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पेश किए गए विधेयक के बाद हंगामा मच गया है। हालांकि इस विधेयक ने अपने महत्वपूर्ण प्रक्रियात्मक चरण को बमुश्किल से पार कर लिया है। मगर इसे लेकर भारी संग्राम छिड़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी रहे एलन मस्क ही इस विधेयक से सबसे ज्यादा खफा दिख रहे हैं। उन्होंने तो इसे “पागलपन से भरा विनाशकारी फैसला” करार दे दिया है। इससे अमेरिकी प्रशासन भी हैरत में पड़ गया है।

    कब पारित होना है विधेयक

    बताया जा रहा है कि ट्रंप द्वारा इंट्रोड्यूस किए गए इस विधेयक को पारित करने की समयसीमा 4 जुलाई तय की गई है। इसे लेकर शनिवार देर रात सीनेट की बैठक भी हुई। इस दौरान इसके पहले प्रक्रियात्मक चरण में मतदान किया गया। इस विधेयक के पक्ष में 51 जबकि विरोध में 49 वोट पड़े। दोनों वोट बराबर होने की सूरत में ‘टाई ब्रेक’ के लिए उपराष्ट्रपति जे.डी.वेंस सदन में मौजूद थे। विपक्षी सांसद बातचीत के लिए एकत्र हुए तो सदन में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई और गतिरोध पैदा होने के कारण घंटों तक मतदान रुका रहा। मगर आखिरकार इसने अपना पहला पड़ा पार कर लिया। हालांकि चुनौतियां कम नहीं हुई हैं।

    क्या बोले एलन मस्क?

    इस विधेयक को लेकर अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने कड़ी और तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक कर एवं व्यय कटौती विधेयक के प्रति एक बार फिर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। मस्क ने कहा कि जिस विधेयक को रिपब्लिकन पार्टी के सांसद पारित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वह बेहद विनाशकारी है…. उससे नौकरियां खत्म हो जाएंगी और उभरते उद्योग ठप्प पड़ जाएंगे। मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, “सीनेट का नवीनतम मसौदा विधेयक अमेरिका में लाखों नौकरियां खत्म कर देगा और हमारे देश को भारी रणनीतिक नुकसान पहुंचाएगा।”

    “रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या”

    एपन मस्क ने ट्रंप के इस विधेयक को “रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या” जैसा कदम करार दिया है। उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही है जब सीनेट को लगभग 1,000 पृष्ठों वाले विधेयक पर खुली बहस के लिए मतदान कराना है। उन्होंने कहा, “इससे पुराने उद्योगों को तो लाभ होगा, लेकिन यह उभरते उद्योगों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।” टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने बाद में एक पोस्ट में लिखा कि यह विधेयक “रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या” होगी। मस्क ने ट्रंप पर नए सिरे से हमला बोला है। हाल में मस्क ने ट्रंप प्रशासन का सरकारी दक्षता विभाग छोड़ते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

    क्या है ट्रंप का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’?

    ट्रंप का 2025 का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’, oficialmente “One Big Beautiful Bill Act” (OBBBA), एक व्यापक, हजारों पृष्ठीय पूंजीगत विधेयक है, जिसे मुख्यतः कर कटौती, सैन्य खर्च, सीमा सुरक्षा, और सामाजिक सुरक्षा में बड़े पैमाने पर कटौती के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 2017 के टैक्स कटौती को विस्तार दिया गया है। इसके तहत व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट टैक्स दरों को स्थायी या 2028 तक बढ़ाये जाने की बात की गई है। नए टैक्स लाभ के तौर पर टिप्स, ओवरटाइम पर कर से छूट, कार लोन ब्याज पर कटौती,  65 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए 4000 अमेरिकी डॉलर अतिरिक्त मानक कटौती (2025–2028) के लिए करने का प्रावधान है। इसके अलावा 2024–28 में जन्मे बच्चों को “ट्रंप अकाउंट्स” से 1,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान देने की बात कही गई है। इसी तरह रक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के बदलाव शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    “हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं”, JD Vance के बयान पर बवाल, सीनेटरों ने लगा दी क्लास-इतिहास भूल गए?

    June 24, 2026

    US-Iran Agreement : होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत

    June 18, 2026

    Explainer : युद्ध रुका, लेकिन क्या बनेगी स्थायी शांति’ अमेरिका- Iran’ समझौते के आगे की राह पर नजर

    June 17, 2026

    US-Iran’ शांति समझौते पर नया विवाद, ट्रंप ने 300 अरब डॉलर के दावे को बताया झूठ

    June 16, 2026

    Iran Peace Deal’ से बदल सकता है मध्य पूर्व का समीकरण, ट्रंप ने दिए संकेत

    June 14, 2026

    24 घंटों में खत्म हो जाएगी ईरान-अमेरिका की जंग! अलग तरीके से साइन होगी डील, 1 हफ्ते में सब बदल जाएगा

    June 13, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई,14 प्रकरणों में 128 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* 

    June 24, 2026

    CG BREAKING : भाजपा नेता को उंगली दिखाने के मामले में निलंबित CEO की याचिका खारिज

    June 24, 2026

    जनसेवा में डिजिटल क्रांतिः सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं सरल एवं त्वरित प्रक्रिया से हेमंत कुमार को मिला जाति प्रमाण-पत्र, बढ़ा शासन प्रशासन पर भरोसा

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से आमजन को मिल रही त्वरित राहत, रामनाथ कश्यप की समस्या हुई दूर

    June 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.