Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET UG 2026 Re-Exam : 22.80 लाख उम्मीदवारों का बड़ा एग्जाम, परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़

    June 21, 2026

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई, 16 दवाएं बाजार से बाहर

    June 21, 2026

    SECL प्रबंधन मौन, हादसों पर उठे गंभीर सवाल

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 12 April 2025: आज हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशि वालों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, संकटमोचन दूर करेंगे हर बाधा, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Chhattisgarh

    Aaj Ka Rashifal 12 April 2025: आज हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशि वालों पर रहेगी बजरंगबली की कृपा, संकटमोचन दूर करेंगे हर बाधा, पढ़ें दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorApril 12, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    12 April 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज व्रतादि स्नानदान की पूर्णिमा है। आज श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखक हैं, उनकी किसी कविता को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको किसी काम में दोस्तों से सहायता मिलेगी।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी काम को नए सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज आपके कार्य समय से पूरे होते चले जाएंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ हो सकता है। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 6

    कर्क राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी बातें शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में आज किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा हो जाएगा। साथ ही अन्य कामों की गति बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात फाइनल हो जाएगी। घर का माहौल बेहतर बना रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं और किसी विषय के लिए ट्यूशन क्लासेज लेना चाहते हैं, तो आज से शुरू कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 4

    कन्या राशि- 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे, यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान आज निकल जाएगा। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। आज आपके आस-पास के लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे। आज आप महत्वपूर्ण काम समय से पहले निपटा लेंगे, सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप अपनी बात दूसरों को समझने में बहुत हद तक सफल होंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि- 

    आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। आपको अपने करियर का बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो अचानक आपको किसी काम के लिए बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि- 

    आज का दिन जीवन में किसी नई खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको बड़ी खुशखबरी देंगे। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रांग रहेंगे। इंजीनियर्स को बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। इनकम बढ़ाने के मौके भी मिलेंगे।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी मदद दूसरों के लिए फायदेमंद रहेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। अपने कठिन विषयों को समझने के लिए किसी की मदद लेंगे। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आपका प्रोजेक्ट समय रहते पूरा हो जाएगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि- 

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपको मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान बनाएंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। आपके धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज ऑफिस में आपको ऐसा काम दिया जाएगा, जिसे आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आपका

    वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। आज आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। बच्चे पार्क में अपने दोस्तों के साथ खेलने जा सकते हैं।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि- 

    आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधित हो सकती है। आज आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। इस राशि के बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। किसी दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। घर के ज्यादातर कार्य पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    NEET UG 2026 Re-Exam : 22.80 लाख उम्मीदवारों का बड़ा एग्जाम, परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़

    June 21, 2026

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई, 16 दवाएं बाजार से बाहर

    June 21, 2026

    SECL प्रबंधन मौन, हादसों पर उठे गंभीर सवाल

    June 21, 2026

    योग केवल कसरत ही नहीं शक्ति सेहत संतुलन और सफलता की कुंजी – चांपा डागा कॉलोनी लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

    June 21, 2026

    चलते ट्रक से चावल चोरी करने वाले गिरोह के सभी आरोपियों कि गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश किया गया

    June 21, 2026

    घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा

    June 21, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    NEET UG 2026 Re-Exam : 22.80 लाख उम्मीदवारों का बड़ा एग्जाम, परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़

    June 21, 2026

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई, 16 दवाएं बाजार से बाहर

    June 21, 2026

    SECL प्रबंधन मौन, हादसों पर उठे गंभीर सवाल

    June 21, 2026

    योग केवल कसरत ही नहीं शक्ति सेहत संतुलन और सफलता की कुंजी – चांपा डागा कॉलोनी लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

    June 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.