Author: News Editor

गरियाबंद 18 जुलाई 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट परिसर से जिले में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन के प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन तैयार किया गया है। वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी सभी मतदान केन्द्र, हाट बाजार, विद्यालय एवं महाविद्यालय में दी जाएगी। मोबाईल डेमोन्सट्रेशन वैन में अलग-अलग प्रभारी एवं प्रशिक्षक को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री छिकारा के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं द्वारा…

Read More

गरियाबंद, 18 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के विशेष पहल पर विकासखण्ड गरियाबंद के ग्राम पंचायत जोबा में पौध पाठशाला विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जोबा के चिन्हांकित 5 एकड़ रकबे में 20 जुलाई को पौध पाठशाला में वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा। कलेक्टर श्री छिकारा ने वृक्षारोपण की सभी तैयारियों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश आज आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। पौध पाठशाला में 2 हजार 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया जायेगा। इसके अंतर्गत सजावटी, ईमारती, फलदार, औषधीय, मसाले एवं लता युक्त पौधों का रोपण किया जायेगा। इसमें रूद्राक्ष, चंदन,…

Read More

कोरबा 18 जुलाई 2023/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 17 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को मतदान की सम्पूर्ण प्रकिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला स्वीप सहायक नोडल श्री अनिल रात्रे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की नितांत आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान में हिस्सा लेकर मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने में…

Read More

कोरबा 18 जुलाई 2023/ हम लोग घर का मरम्मत कराते हैं तो बारिश में पानी नहीं टपकता, लेकिन जब आप लोग सरकारी काम कराते हैं तो सरकारी भवन में पानी क्यों टपकने लगता है ? सरकारी काम हैं। शासन का पैसा लगा है। कोई फ्री का पैसा नहीं है। कई स्कूलों में पानी टपकने की शिकायत मिल रही है। जब मरम्मत कराया गया है तो फिर से पानी क्यों टपक रहा है ? यह लापरवाही नहीं चलेगी। स्कूल के विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहाँ भी समस्या हैं शीघ्रता से ठीक कराएं, अन्यथा कार्यवाही होगी। यह कहते हुए…

Read More

कोरबा 18 जुलाई 2023/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आवेदकों द्वारा स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने,…

Read More

कोरबा 18 जुलाई 2023/ मत्स्य पालन से जुड़े मछुआरों के जीवन में अब परिवर्तन आने लगा है। पारंपरिक तरीकों से मत्स्य पालन करने वाले मछुआरों को आधुनिक पद्धति से मछली पालन करने सामग्री उपलब्ध कराने पर न सिर्फ मछली उत्पादन में वृद्धि हुई है, अपितु उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है। बांगों सिंचाई जलाशय अंतर्गत डूबान क्षेत्र के विस्थापित मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को कुछ साल पहले तक मत्स्य पालन में आमदनी के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती थी। इसके बावजूद उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जब इस क्षेत्र के ग्राम-सतरेंगा,…

Read More

सीमा हैदर की जांच में UP पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो के बाद एंटी टेररिस्ट स्क्वाड, यानी ATS की एंट्री भी हो गई। 17 जुलाई को UP-ATS की टीम ने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव से सीमा और उसके कथित पति सचिन को हिरासत में ले लिया। दोनों से 6 घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की। भारत में सीमा पर शक बढ़ता जा रहा है, तो पाकिस्तान के सिंध में सीमा से गुस्साए डाकू हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं। UP पुलिस, ATS और IB, सीमा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कनेक्शन की जांच कर रही हैं। सीमा के फोन कॉल डिटेल,…

Read More

बेंगलुरु में विपक्ष की दो दिन की बैठक मंगलवार शाम 4 बजे खत्म हो गई। इधर, दिल्ली के अशोका होटल में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल 38 दलों की मीटिंग शुरू हो गई है। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। NDA के 25 साल और केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर यह बैठक बुलाई गई है। इसमें 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से NDA गठबंधन की सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। NDA मई 1998 में बनाई गई थी, तब इसके संयोजक जार्ज फर्नांडिस थे। महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे शिवसेना की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन विधानसभा के सामने SC-ST वर्ग के युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया. वहीं विधानसभा पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोककर हिरासत में ले लिया. प्रदर्शनकारियों की मांग है की फर्जी जाति मामले में कार्रवाई की जाए. जिसको लेकर यह नग्न प्रदर्शन किया. नग्न प्रदर्शन करने वाले सभी युवाओं को पुलिस हिरासत में लेकर मंदिर हसौद थाना ले गई.

Read More

कोरबा 18 जुलाई 2023/ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से ग्राम दादर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाताओं को बताया गया कि लोकतंत्र के निर्माण में एक-एक वोट का महत्व है। मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। लोगों को ईव्हीएम मशीन और व्हीव्हीपैट के संबंध में जानकारी दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान में ग्रामीणजन, स्कूली बच्चें, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राचार्य अनिल रात्रे, स्वीप कार्यक्रम में उपस्थित…

Read More