Author: News Editor

कोरबा जिले के परसाभांठा शांति नगर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचंकर जांच में जुट गई है. यह मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है. मृत युवक के परिजनों ने आत्महत्या को लेकर फाइनेंस कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, बालको नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभांठा शांति नगर इलाके के एक घर में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतक का नाम रवि गुप्ता उम्र 29 वर्ष ऑटो चालक था. घटना…

Read More

कवर्धा : कबीरधाम जिले में किसान के घर को आग लगाए जाने की खबर सामने आ रही है. मामले में किसान परिवार ने कांग्रेस नेता पर घर को आग लगाने के साथ खेत में खड़ी फसल को मवेशियों से चरवाने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस नेता ने आग लगाने से इंकार करते हुए किसान परिवार पर जमीन कब्जा का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, लोहारीडीह निवासी सनुक साहू के घर पर आग लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया. किसान सनुक ने बताया कि कांग्रेस नेता उसके घर को खाली कराने पहुंचे…

Read More

बीजापुर : सीआरपीएफ का एक जवान खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सीआरपीएफ के जवान शशि अख्तर को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर लाया गाया था, जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया है. पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बकरे की हत्या का मामला सामने आया है। मालिक का आरोप है कि बकरे को गला दबाकर मार दिया गया फिर शव को पैरावट में छिपाकर रखा गया। बाद में शव को एक किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। उसने मुआवजे के बदले केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस इस केस की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। गांव बछाली खुर्द निवासी परदेशी राम गोंड पेशे से किसान है। वह गांव में खेती-किसानी के साथ ही बकरा पालन भी करता है। गुरुवार की सुबह वह खेत में काम करने गया था। दोपहर…

Read More

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी और रायपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी राजधानी रायपुर समेत धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों के कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई है। इसके अलावा बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में भी जमकर बादल बरसे। रायपुर में कुछ ही घंटे तेज बारिश में सड़कों का हाल तालाब जैसा हो गया। कई इलाकों में लोगों के घरों के भीतर पानी…

Read More

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बीते दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित तौर पर चुनाव से तीन महीने पहले ही 90 में से 21 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। इन नामों में कई नाम काफी चौंकाने वाले थे। वहीं आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी सूची जारी की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी जारी सूची में कमेटी की अध्यक्ष प्रभारी कुमारी शैलजा को बनाया गया। वहीं कमेटी में CM भूपेश बघेल और TS सिंहदेव भी शामिल हैं। बता दें कि कमेटी के इस जारी…

Read More

2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व देश में राजनीतिक माहौल बदलता हुआ नजर आ रहा है. एक तरफ जहां विपक्ष अपना कुनबा बढ़ा रहा है. वहीं दूसरी तरफ एनडीए भी अपने समर्थकों दलों की संख्या बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व कई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाली है, जिसमें एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले रुपये को बढ़ाने और हर-घर-जल योजना में तेजी लाने का फैसला किया है. 2024 चुनाव से पहले हर घर जल योजना को पूरा करने का लक्ष्य शीर्ष…

Read More

इसरो के मिशन चंद्रयान-3 में अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है। प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद विक्रम लैंडर चांद की कक्षा में अकेला चक्कर लगा रहा है। आज विक्रम लैंडर की डि-ऑर्बिटिंग की जाएगी। इसके बाद 20 अगस्त को भी डि-ऑर्बिटिंग होगी इसका मतलब है कि लैंडर को चंद्रमा की निचली कक्षा में लाकर उसके और करीब लाया जाएगा जहां से 23 अगस्त को चांद पर लैंडिग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा पर लैंडिग के साथ ही इतिहास बना देगा। इसरो ने अपने ट्विटर हैंडल से…

Read More

नागपुर से पुणे के लिए जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का एक पायलट फ्लाइट के गेट पर ही गिरा और अस्पताल के जाते ही उसकी मौत हो गई है. घटना गुरुवार की है जब फ्लाइट उड़ान भरने वाला था. ठीक इसी दौरान पायलट बेहोश होकर बोर्डिंग गेट पर गिर गया. जानकारी के मुताबिक पायलट को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है. फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. दरअसल, एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो ने अपने एक बयान में बताया, ‘हम नागपुर में अपने एक पायलट के निधन पर दुखी…

Read More

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कोरबा विधानसभा सीट के लिए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रत्याशी घोषित किए जाने के पश्चात लखनलाल देवांगन ने जिला भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज में पत्रवार्ता आहूत कर संगठन और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, वे उसमें आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग से खरे उतरेंगे। श्री देवांगन ने कहा कि मुझमें दिग्गजों को चुनाव हराने का माद्दा है। जनता ने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया है। कोरबा की जनता…

Read More