Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
गरियाबंद जिले के ग्राम मोगरा के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच के प्रतिनिधि अनूप नायक, ग्राम जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त, ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव और पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा ये सभी…
कांग्रेस से 2 दिन पहले इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी ‘हमर राज’ बनाएंगे। नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेज दिया है।पार्टी इस साल छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। साथ ही बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत भी जारी होने की जानकारी नेताम ने दी है। कांकेर पहुंचे अरविंद नेताम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब…
रायपुर : एक बार फिर रेल्वे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जो 22 अगस्त तक रद्द रहने वाली है। रायपुर रेलवे मण्डल ने बिलासपुर–चांपा में चौथी लाइन का काम होने की वजह से 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 9 ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने रद्द कर दिया है। वहीं रेलवे प्रशासन ने प्रेस नोट रिलीज जारी करते हुए कहा है कि रेलवे प्रशासन के द्वारा बिलासपुर–चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का काम किया जायेगा जो 22 अगस्त होगा जिसकी वजह से 10 ट्रेनों को 22 अगस्त…
धमतरी शहर में दिनदहाडे चाकूबाजी की घटना से हडकंप मच गया है। जिला अस्पताल के पास हुए चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए है जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर उनका शहर में जुलूस निकालकर कर थाने ले गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पोटियाडीह निवासी जितेश पटेल किसी काम से जिला अस्पताल रोड नेहरू गार्डन के पास आया था। इसी दौरान आरोपी आकाश मसीही और नंदकुमार साहू उसके पास आए और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। वहीं पैसे…
रायपुर : प्रदेश के 16वें निजी विश्वविद्यालय आंजनेय विश्वविद्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा उद्देश्य समाज का निर्माण होना चाहिए. निजी विश्वविद्यालय की स्थापना से अब प्रदेश के विद्यार्थियों को बाहर जाने की आवश्यकता परिलक्षित नहीं होती. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कर्नल उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना होना चाहिए. कार्यक्रम के अतिथि के रूप में वर्तमान विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा और शिक्षा जनमानस की सेवा करने का सबसे…
CG NEWS : सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप
रायपुर : केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक कैदी जेल में बेहोश हो कर गिरा गया था. मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है जो कि बिहार का रहने वाला था. वो जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था. फिलहाल जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है. बता…
छत्तीसगढ़ विद्या मितान अतिथि शिक्षक कल्याण संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। नियमितीकरण की मांग को लेकर सोमवार से अतिथि शिक्षक कल्याण संघ ने नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर प्रदर्शन शुरु किया है। विद्या मितान संघ का प्रदर्शन 13 अगस्त तक चलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, अतिथि शिक्षक संघ आज अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे। नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक कल्याण संघ का प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन तूता धरना स्थल में किया जाएगा। जानकारों के अनुसार, कर्मचारियों ने बताया कि पिछले चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी के नेता हमारे आंदोलन पंडालों में आते रहे और यही…
Gariyaband News: दर्दनाक कार हादसे में दो युवक की मौत, दो की हालत गंभीर, जतमई घूमने गए थे चारों युवक
गरियाबंद के छुरा में बीती रात एक दर्दनाक कार हादसे में बिलासपुर के 2 लोगों की मौत हो गई। दरअसल बिलासपुर से पहले बागबाहरा और फिर जतमई होते वापस बिलासपुर जाने के लिए निकले चार दोस्तों की तेज रफ्तार कार चरोदा तालाब के पास पलटी खाते हुए एक पेड़ से ऐसे टकराई की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे दो लोगों की जहां मौत हो गई। तो वहीं बाकी के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद घायलों को छूरा अस्पताल लाया गया। फिलहाल मृतकों का…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से लगे ग्राम आरागाही नवापारा के 9 मजदूरों को कर्नाटक के बैंगलुरू में बंधक बना लिया गया था, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस टीम उन्हें सकुशल छत्तीसगढ़ लेकर आई। रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह की पहल पर इन मजदूरों को छुड़ाया गया। सकुशल वापस लौटे मजदूरों और उनके परिजनों ने विधायक और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। बता दें कि बैंगलुरू में बंधक बनाए गए मजदूरों ने अपनी लाइव लोकेशन विधायक बृहस्पत सिंह को भेजी थी। इसके बाद विधायक ने पुलिस को इसकी जानकारी देकर मजदूरों को वापस लाने के लिए कहा था। उन्होंने एक मजदूर से…
भारतीय रेलवे को देश की धड़कन कहा जाता है। देश के रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में एक माना जाता है। रेलवे से हर रोज लाखों यात्री अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। इन्हीं लाखों लोगों में से कुछ लोग शुक्रवार को आनंद विहार से सुहेलदेव एक्सप्रेस से रवाना हुए। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर तक जानी थी। यात्रा के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि रेलवे प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। दरअसल, सुहेलदेव एक्सप्रेस जब आनंद विहार टर्मिनल से निकली तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन के दो कोच बी-1 और…
