Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 11 अगस्त 2023/ कोरबा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद द्वारा विद्यालय के बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजोल खिलाकर जिला स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दवाई खाने से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि इस दवाई को खाने से व्यक्ति के पेट में होने वाले हानिकारक कृमि नष्ट हो जाते है तथा कृमि मुक्त होने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं सीएमएचओ डॉ. केशरी ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों तथा पात्र लाभार्थियों के…
संसद के मानसून सेशन के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन नए बिल पेश किए। इनमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य बिल 2023 बिल शामिल हैं। ये बिल अंग्रेजों के समय के इंडियन पीनल कोड (IPC), कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर (CrPC) और एविडेंस एक्ट की जगह लेंगे। तीनों बिल को जांच के लिए संसदीय कमेटी के पास भेजा जाएगा। इन बिलों में मॉब लिंचिंग और नाबालिग से रेप पर मौत की सजा का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा देशद्रोह से जुड़े मामलों को लेकर भी बदलाव किए…
आज देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों के लिए 11-14 अगस्त तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के ज्यादातर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शुक्रवार तड़के सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इसके चलते शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया। राज्य में NH-21 भी लैंडस्लाइड की वजह से बंद है। इसके अलावा 242 अन्य रोड भी बारिश की वजह से ब्लॉक हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाईवे पत्थर और मलबा गिरने की वजह से ब्लॉक…
मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को संसद में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी का सस्पेंशन हो गया। इसके विरोध में विपक्ष के नेताओं ने दोनों सदनों में हंगामा किया। I.N.D.I.A. के सांसदों ने लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला लिया। बाद में सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद शामिल हुए। उधर, राज्यसभा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के सस्पेंशन का मुद्दा उठा। इधर,…
अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए जवाब पर शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होने कहा- मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बोल रहे थे, ये उनको शोभा नहीं देता। अगर हिंदुस्तान में कहीं हिंसा हो रही है तो उन्हें इस तरह हंस-हंसकर नहीं बोलना चाहिए। राहुल ने कहा- मैं करीब 19 साल से राजनीति में हूं। मैं हर स्टेट में गया। बाढ़, सुनामी, हिंसा होती है, हम जाते हैं। 19 साल के अनुभव में मैंने जो मणिपुर में देखा, कहीं नहीं देखा. मणिपुर के लिए जो मैंने कहा कि भारतमाता…
डॉक्टरों के खिलाफ हो रही हिंसा की घटनाओं को रोकने के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कहा गया कि रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिसनर्स (RMP) उन मरीजों या रिश्तेदारों का इलाज करने से इनकार कर सकते हैं, जो डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज, मारपीट व हिंसा करने पर उतारू हो जाते हैं। RMP को जारी नोटिफिकेशन में ये भी कहा गया है कि मरीजों के अभद्र आचरण के खिलाफ डॉक्टर नेशनल मेडिकल कमीशन से शिकायत भी कर सकते हैं, ताकि मरीज को इलाज के लिए कहीं और भी रेफर कर दिया जाएगा। ये…
गुरुवार रात रायपुर शहर में चाकूबाजी की एक घटना हुई। जय स्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के पिछले हिस्से में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। शास्त्री बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बिरयानी दुकानों के सामने बेखौफ बदमाश युवक पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। काफी देर तक युवक सड़क पर तड़पता पड़ा रहा । बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वारदात में संतोषी नगर इलाके का रहने वाला प्रशांत महानंद नाम का युवक घायल हुआ। वो यहां अपने कुछ साथियों के साथ था, तभी आसपास के ही कुछ बदमाश किस्म के…
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध रहेगा। रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को छत्तीसगढ़ी व्यंजन को अपने मैन्यू शामिल करने का निर्देश दिया है। रेलवे के निर्देश के बाद आईआरसीटीसी ने प्रीमियम ट्रेन जैसे वंदे भारत और राजधानी जैसी ट्रेनों में मुंगौड़ी, बफौरी, रागी, लड्डू, फरा और खड़ा पोहा को मेन्यू में शामिल कर लिया है। वही नान प्रीमियम ट्रेनों में भी ये सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इन ट्रेनों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन की संख्या थोड़ी कम है। मेन्यू में मुंगौड़ी, बरा, फरा और लड्डू ही शामिल है। रेल अफसरों के अनुसार छत्तीसगढ़ की ट्रेनों…
जशपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने कई पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इनमें 11 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक, एसएसपी ने पुलिस थानों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया है। इनमें 1 इंस्पेक्टर, 7 सब इंस्पेक्टर और 3 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए थाना, चौकी और रक्षित केंद्र में पदस्थ 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी हुआ है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन चौरासे को रक्षित केंद्र जशपुर से तपकरा ट्रांसफर कर दिया गया है। अब वे तपकरा थाने के प्रभारी होंगे। वहीं ASI…
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर में कांग्रेस के 125 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक साहू ने कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू की सरल, सहज और सबको साथ लेकर चलने के गुण से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और राष्ट्रवादी सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए इसमें शामिल हुए हैं। पांडातराई मोहगांव मंडल के ग्राम दशरंगपुर के प्रदीप…
