Author: News Editor

महाराष्ट्र के हडपसर इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां एक साहूकार ने कर्ज न चुकाने पर कर्जदार की पत्नी के साथ उसी के सामने कथित तौर पर बलात्कार किया. इसके बाद आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड भी किया और बाद में वीडियो को वायरल कर दिया. पीड़िता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना इसी साल फरवरी महीने की है. आरोपी की पहचान इम्तियाज हसीन शेख के तौर में हुई…

Read More

कर्नाटक के रायचूर से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से एक तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारती है और उसके बाद कुछ ही दूर आगे सड़क किनारे चल रहे कुछ छात्रों को भी रौंद देती है. यह हादसा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया. वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से तेज रफ्तार कार की टक्कर…

Read More

राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की यात्रा पर जाने वाले हैं। यहां पीएम नरेंद्र मोदी कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंबा-चौड़ा ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि उनके भाषण को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का स्वागत भाषण के माध्यम से नहीं करूंगा। मैं राजस्थान में आपका स्वागत तहेदिल से करता हूं। इस मामले पर अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए अशोक गहलोत के आरोप का जवाब दिया…

Read More

ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया बनखंड में हाथियों ने इन दिनों उत्पात मचा रखा है। जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों ने करंजिया बनखंड के 100 से अधिक गांवों में आतंक मचा रखा है। बताया जा रहा है कि पिछले 26 दिनों में करंजिया बनखंड में हाथियों ने लगभग 35 ऊंचे मकानों को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहीं से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग हाथियों को खदेड़ने के लिए आग से जलती लकड़ी से हमला करते दिख रहे हैं। हाथियों के झुंड पर आग से किया हमला खबर…

Read More

वायु सेना के एक जवान में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए एयर फोर्स के विमान ने बुधवार (26 जुलाई) की सुबह नागपुर से जीवित मानव हृदय एयरलिफ्ट कर पुणे पहुंचाया. इसके लिए एक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति में इस बारे में जानकारी दी गई. वायु सेना के जवान में हार्ट ट्रांसप्लांट पुणे स्थित आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो-थोरेसिक साइंसेज (AICTS) में किया गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया कि महत्वपूर्ण अंग को भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान से नागपुर से 700 किलोमीटर दूर पुणे ले जाया गया, जहां नागरिक प्रशासन…

Read More

मणिपुर के हालातों को देखते हुए राज्य में इंटरनेट सेवा बंद है. बुधवार (26 जुलाई) को कुछ इलाकों में इंटरनेट सर्विस बहाल कर दी गई. इस बीच अपने लोगों से जुड़ने के लिए कूकी समुदाय ने अपना न्यूजपेपर शुरू किया है. इसके जरिए वह समुदाय के लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने का काम कर रहा है. हर दिन अखबार की 1000 कॉपियां छापी जा रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलन अवगिन’ नाम से यह न्यूज पेपर जारी किया गया है और कांगपोकपी शहर में रहने वाले कूकी समुदाय के लोगों ने यह पहल शुरू की है. इसका मकसद लोगों तक…

Read More

हिंडन नदी में आई बाढ़ के चलते ग्रेटर नोएडा के सुतियाना गांव के पास डंपिंग यार्ड में खड़ी 350 कारें पानी में डूब गई हैं. सोशल मीडिया पर इसकी जमकर फोटो वायरल हो रही है. एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईकोटेक -3 थानाक्षेत्र के पुराना सुतियाना गांव में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में ओला कंपनी की कार का एक डंपयार्ड है जहां लगभग 350 गाड़ियां हैं. पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इस यार्ड के केयर टेकर दिनेश यादव ने पुलिस को बताया है कि पुरानी तथा कोरोना काल की रिकवरी की हुई कारें यहां पर खड़ी हैं…

Read More

निशुल्क इलाज को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि अब से घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएंगे. भारत सरकार सितंबर माह से ‘आयुष्मान भव’ अभियान शुरू करने जा रही है. इसके तहत ‘आपके द्वार आयुष्मान 3.0’ कार्यक्रम होगा. अब घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे. गांवों, नगरों और स्कूलों में ‘आयुष्मान सभा’ के आयोजन होंगे. इस प्रकार जो गांव पूरी तरह संतृप्त हो जाएगा, उसे ‘आयुष्मान ग्राम’ घोषित किया जाएगा. मंडाविया ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Read More

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे पर स्टे आज यानी गुरुवार तक के लिए बढ़ा दिया है. अब इस मामले की सुनवाई आज शाम 3.30 बजे होगी. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर की पीठ ने ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे पर यह आदेश पारित किया है. इस संबंध में वाराणसी जिला न्यायाधीश के 21 जुलाई के आदेश को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने अदालत में चुनौती दी हुई है. अंजुमन कमेटी ने मंगलवार को इस संबंध में अदालत में अपनी रिट दायर की थी. बता दें कि अंजुमन मस्जिद कमेटी ने मंगलवार को हाई कोर्ट में…

Read More

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में एक मरीज द्वारा सीनियर न्यूरोसर्जन पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय मरीज का सर गंगाराम अस्पताल में तंत्रिका रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ.सतनाम सिंह छाबरा की निगरानी में इलाज चल रहा है। मरीज मंगलवार को परामर्श के लिए डॉ.छाबरा से मिला था। अगर मौके पर मौजूद लोगों ने मरीज को नहीं पकड़ा होता तो वह डॉक्टर के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। डिप्रेशन में है राजकुमार…

Read More