Author: News Editor

कोरबा 10 जुलाई 2023/नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत मवेशियों को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए निकाय द्वारा आवश्यक कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में निकाय द्वारा मवेशियों को सड़कों से हटाये जाने हेतु रोका-छेका की टीम गठित किया गया है। जिनके द्वारा मवेशियों को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। साथ ही मुनादी के माध्यम से पशुपालकों को अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने हेतु सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला…

Read More

कोरबा 10 जुलाई 2023/जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आगामी 11 जुलाई 2023 को शाम 04 बजे कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई है। कलेक्टोेरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा, वर्ष 2023-24 में खरीफ एवं रबी सिंचाई का लक्ष्य, खाद, बीज की उपलब्धता तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने समिति के सभी सदस्यों से उक्त बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Read More

कोरबा 10 जुलाई 2023/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से शुरू किया जाएगा। छत्तीसढ़िया ओलंपिक 6 चरणों में लगभग ढ़ाई महीने तक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा…

Read More

2000 के नोट बिना किसी ID प्रूफ के बदले जाते रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें बिना ID प्रूफ के 2000 के नोट बदले जाने के RBI के आदेश को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह RBI का पॉलिसी डिसीजन है। सुप्रीम कोर्ट ने अश्विनी उपाध्याय से सवाल किया कि मान लीजिए आप सब्जीवाले को 2000 का नोट देते हैं, तो क्या वो आपसे ID प्रूफ मांगेगा। यह शासन का मसला है। इस तरह से बहुत बड़े पैमाने पर ट्रांजैक्शन हो रहा है। क्या आप कहेंगे कि सभी अवैध हैं? दिल्ली…

Read More

प्रतापगढ़ के लीलापुर में सोमवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर की टक्कर से टेंपो में सवार 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। 5 गंभीर घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे पर सीएम योगी ने भी शोक व्यक्त किया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। डीएम…

Read More

सावन महीने के पहले सोमवार को उज्जैन में राजाधिराज भगवान महाकाल की सवारी निकल रही है। उज्जैन के राजा के रूप में बाबा महाकाल अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए निकले हैं। कलेक्टर ने भगवान महाकाल का पूजन किया। इसके बाद बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सावन की पहली सवारी में बाबा महाकाल मनमहेश के रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं। जगह-जगह बाबा महाकाल का फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है।

Read More

उत्‍तर भारत में जारी भारी बारिश के बीच केंद्र और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों के आपातकालीन कर्मचारी राहत और बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. पिछले तीन दिनों में लगातार बारिश के कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं. अब तक कम से कम 19 लोगों की जान चली गई है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने लोगों से अगले 24 घंटों तक घर के अंदर रहने की अपील की है. इस बच एनडीआरएफ के जवानों को फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए एक उफनती नदी के ऊपर जिप-लाइनिंग करते हुए देखा गया. पहाड़ी…

Read More

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के मित्तकंद्रिगा गांव में तिरुमाला की यात्रा कर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की रविवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिरुपति-श्री कालाहस्ती के बीच उस वक्त हुई जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। रेनीगुंटा अनुभाग के पुलिस अधिकारी भव्य किशोर ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह दुर्घटना रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे हुई। सभी विजयवाड़ा के कृष्णलंका इलाके के रहने वाले थे।’’ उन्होंने कहा कि वाहन में कुल सात लोग…

Read More

उत्तर रेलवे ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने के चलते करीब 17 ट्रेन रद्द कर दी और अन्य 12 के मार्ग परिवर्तित किये गए हैं। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जलभराव के कारण चार स्थानों पर यातायात स्थगित किया गया है। इनमें नोगांवां(अंबाला)-न्यू मोरिंडा; नांगल डैम-आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब-भरतगढ़ रेलमार्ग शामिल हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने कहा, ‘‘लगातार हो रही बारिश के चलते, दिल्ली क्षेत्र से परिचालित की जाने वाली ट्रेन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दिल्ली-सब्जी मंडी इलाके और रेल पटरियों…

Read More

आसमानी आफत ने तबाही मचा रखी है. मूसलाधार बारिश होने के चलते नदियों में उफान आया हुआ है. ब्यास, सतलज, यमुना और रावी नदियों में बाढ़ आ गई है. कुछ क्षेत्रों में भी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए है. कई हिस्सों में सड़के स्वीमिंग पुल बन गई है. हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है. राज्यों में मूसलाधार बारिश की वजह से हालात बेकाबू हो गए है. सड़कों पर गाड़ियां नावों की तरह तैरती दिख रहीं है. कुछ जगहों पर एनडीआरएफ की टीम लोगों को रेस्क्यू कर रही है.…

Read More