Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार तड़के अज्ञात चोर एक राष्ट्रीयकृत बैंक के ATM बूथ में घुस गए और मशीन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना उपनगरीय नासिक रोड के समनगांव इलाके में समनगांव-चाडेगांव रोड पर SBI के एक ATM बूथ पर सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये फर्स्ट फ्लोर की हैं। ग्राउंड फ्लोर का छत बनने के बाद फर्स्ट फ्लोर के ऊपर खंभा बनाया जा रहा है। फर्स्ट फ्लोर पर ही राम दरबार बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर के गर्भगृह में रामलला अपने चारो भाइयों और हनुमान जी के साथ विराजमान होंगे। मंदिर के बाहर 8 एकड़ में परकोटा बनाया जा रहा है, जिसका आकार 800 गुणा 800 मीटर है। गर्भगृह के बाहर मंडप की नक्काशी की जा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया, साल 2024 में मकर संक्रांति के…
रायपुर। शराब की अवैध बिक्री को लेकर प्रदेश का आबकारी महकमा सक्रिय हो गया है. आबकारी आयुक्त ने शराब के अवैध निकासी पर वेलकम डिस्टलरी, बिलासपुर के साथ इस कार्य के लिए रिश्वत लिए जाने की शिकायत पर बिलासपुर में पदस्थ आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दोनों ही पक्षों से 10 जुलाई तक जवाब तलब किया है.आबकारी आयुक्त की ओर से बिलासपुर स्थित मेसर्स वेलकम डिस्टलरी प्रालि को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2022-23 की अवधि में अवैध मदिरा (नॉन ड्यूटी पेड़ मदिरा ) की निकासी के संबंध में…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है. रमन सिंह ने कहा कि PM जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं तो सीएम भूपेश क्यों घबरा रहे है ? PM मोदी भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. कोयला घोटाला, शराब घोटाला की बात होती है तो बचाव में पंजा सामने आता है. 2018 के बाद से हर महीने भूपेश यही कहते हैं रमन की संपत्ति बढ़ी है. उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि ये आरोप तथ्यहीन निराधार और राजनीति से प्रेरित है.रमन ने कहा कि CM भूपेश को HC के फैसले पर…
बलौदाबाजार। जिले में विधुत विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई है. बिजली कर्मियों से बिना किसी सेफ्टी के काम कराया जा रहा है. अगर ऐसे में किसी तरह की अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. अपने परिवार का भरण-पोषण के चलते बिजलीकर्मी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं. ये लापरवाही दशहरा जिला मुख्यालय के मैदान में देखने को मिली है. वहीं मौके पर विभाग का कोई भी अधिकारी नजर नहीं आया.जानकरी के अनुसार, दशहरा मैदान में विधुत विभाग के जरिये ट्रांसफार्मर और खंभा चेंज करने का कार्य किया जा रहा है. लेकिन इस काम में लगे…
मुड़ापार से रेलवे स्टेशन बाईपास रोड मे जाने वाले मार्ग में भारी वाहन का जाम लगा आए दिन लगा रहता है जिससे कि आने जाने वालों लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है भारी वाहन के जाम होने के स्थिति के कारण यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती है । इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या अनदेखी । लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से लोगों का आना जाना लगा रहता है । हालांकि यातायात विभाग द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जाती है, परंतु व्यवस्थित सड़कें नहीं होने के कारण जाम की स्थिति आए दिन…
पबजी खेलने के दौरान पाकिस्तानी महिला को प्यार हुआ और फिर वो अपना देश छोड़कर अपने प्रेमी के पास भारत आ पहुंची। हाल ही में चर्चा में आई इस खबर ने सबको हैरान कर दिया। पाकिस्तान की रहने वाली महिला पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने को लेकर उसे और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे जमानत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने शुक्रवार को दोनों को जमानत दे दी।…
मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता द्वारा पेशाब किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इंदौर शहर में 2 आदिवासियों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है. इसके बाद पुलिस ने पीड़ितों की पहचान की और उनका मेडिकल कराया गया. अपराधियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. शुक्रवार की देर रात बारिश अधिक होने के कारण ग्राम रंगवासत से दो आदिवासी युवक ट्रेजर फेंटेसी कॉलोनी से गुजर रहे थे. इसी दौरान जवाहर कॉलोनी के पास अचानक युवक की गाड़ी फिसल गई. उसको गिरता…
एक्ट्रेस काजोल ने साफ किया है कि कुछ नेताओं की शैक्षणिक योग्यता में कमी को लेकर उनकी टिप्पणियां उन्हें “नीचा दिखाने” के लिए नहीं थीं. साल 1995 की बड़ी हिट ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के साथ खास पहचान बनाने वाली काजोल की कोर्टरूम और राजनीतिक ड्रामा पर केंद्रित सीरीज ‘द ट्रायल’ आने वाली है. इस सीरीज पर एक टॉक शो के दौरान काजोल को अपनी टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. काजोल ने टॉक शो में आगामी सीरीज के संदर्भ में कहा, “विशेष रूप से भारत जैसे देश में बदलाव धीमा है, यह…
पश्चिम बंगाल में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान व्यापक हिंसा में 12 लोग मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दौरान मतपत्र क्षतिग्रस्त किए गए और कई गांवों में विरोधी गुटों ने एक-दूसरे पर बम फेंके. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का लंबा इतिहास रहा है. 2003 के पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 76 लोगों की मौत हुई थी और अकेले मतदान वाले दिन 40 लोग मारे गए थे. पिछले महीने चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद से पश्चिम बंगाल में 30 लोग मारे गए. इससे पहले 2018 के चुनाव में…
