Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
छत्तीसगढ़ के छात्रों ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी और उन्हें पकड़ लेगी। ये एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके दायरे में आते ही पुलिस के पास एक मैसेज जाएगा, फिर उसी मैसेज की मदद से अपराधी पकड़ा जाएगा। असल में इस फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर को तैयार किया है भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले छात्रों ने। इनमें से 2 छात्र विपिन गौतम और वंशराज सिंह चौहान कांकेर के रहने वाले हैं। इन्होंने अपने साथी शुभम भगत, राजा सिंह, प्रथम साहू और पुलिस की मदद से इस सॉफ्टवेयर को तैयार किया…
कोरबा : मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत 4 दिन से लापता महिला की डंपिंग यार्ड के पास फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है. घटना की सूचना मिलन पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के मुताबिक मृतिका अमराइयापारा की रहने वाली है. परिजनों ने युवती के लापता होने की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी थी. मृतिका के परिजनों ने बताया कि वह स्व-सहायता समूह और बैंक से लोन ली थी. जो पैसे के लिए उस पर दबाव बना रहे थे.
SUV ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत:घर जा रहे भाई-बहन को कुचलते निकल गई गाड़ी, लड़के की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। भिलाई के छावनी चौक इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र मे एक एसयूवी कार चालक ने नशे की हालत में कई लोगों को टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, तो वहीं उसका भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी हुई है। छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि रविवार शाम 7.30 बजे छावनी चौक शंकर नगर क्षेत्र में एक बाइक सवार भाई बहन घर जा रहे थे। इसी दौरान…
छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। शंकर नगर निवासी अन्नपूर्णा सोनी नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी ननद ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है। अब ननद और सास मिलकर उसके ऊपर दबाव बना रहे हैं कि वो भी मुस्लिम धर्म कबूल कर ले। ऐसा नहीं करने पर उसे और उसके बेटे को घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। मोहन नगर पुलिस इसे प्रॉपर्टी का विवाद बता रही है। शंकर नगर निवासी महिला अन्नपूर्णा सोनी ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई…
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भागवत कथा शुरू होगी, जिसका आयोजन 16 जुलाई तक होगा. इस दौरान 12 जुलाई को बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. इसके साथ ही 500 से ज्यादा साधु-संत भी कथा में शामिल होंगे. बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा में 10 से 16 जुलाई तक होगा. बाबा बागेश्वर खोलेंगे सीएम योगी की पर्ची? उम्मीद जताई जा रही है कि दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीएम योगी आदित्यनाथ की…
सरकार अगले छह महीनों में अमेरिका से लगभग 150 भारतीय कलाकृतियां वापस लाएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. जी-20 की भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक से पहले संवाददाता सम्मेलन संबोधित करते हुए, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने कहा कि भारत ने सभी देशों से 1970 की संधि पर व्यापक रूप से चर्चा की है. उन्होंने कहा, ‘‘हम एक व्यापक सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन सभी जी-20 देशों को कम से कम इस संधि का हिस्सा बनाया जा सके और निश्चित रूप से, भारत को इस…
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बीजेपी महामंत्री विवेक कोल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये कहकर इस्तीफा दिया है कि जब तक बीजेपी के स्थानीय विधायक केदारनाथ शुक्ला पार्टी में रहेंगे, तब तक वह पार्टी में घुटन महसूस करेंगे और अपने आदिवासी समुदाय के लिए खुलकर नहीं लड़ पाएंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें स्थानीय विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला सीधी जिले में एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा था। अगले दिन प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ राष्ट्रीय…
ओडिशा के बालासोर जिले के बहनगा बजार रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे की जांच कर रही सीबीआई ने स्टेशन मास्टर को समन जारी किया है। स्टेशन मास्टर को भुवनेश्वर के सीबीआई कार्यालय में उपस्थिति होने के लिए समन जारी किया गया है। इससे पहले मामले में सीबीआई ने तीन रेलवे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मोहंता, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद अमीर खान और टेक्नीशियन पप्पू कुमार को आईपीसी की धारा 304 और 201 के तहत गिरफ्तार किया है। ओडिशा के बालासोर जिले के बहनगा बजार रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण…
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ा दी हैं। वहीं, भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड की विभिन्न नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और सभी नदियों के घाट पानी में डूब रहे हैं। बरसात में नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही रपटों में भी अचानक पानी का बहाव वाहन चालकों पर भारी पड़ रहा है। एक ऐसा ही भयावह मंजर देखने को तब मिला, जब हरिद्वार आ रही रोजवेज की बस रपटे पर पानी के तेज बहाव में फंस गई, जिसका वीडियो सामने आया है। बरसाती पानी की चपेट में आई गई बस ये वीडियो देहरादून…
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के कुछ पूर्व आतंकवादी और पूर्व अलगाववादी गुपचुप बैठक कर रहे थे, जिनको पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया, जिसके बाद हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को श्रीनगर के एक होटल से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनमें जेकेएलएफ के पूर्व आतंकवादी और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व अलगाववादी शामिल थे। खुफिया इनपुट के आधार पर तलाशी पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के एक होटल में जेकेएलएफ के कुछ पूर्व आतंकवादियों और पूर्व अलगाववादियों की बैठक के बारे में खुफिया इनपुट के आधार पर तलाशी ली गई, जिसके बाद सत्यापन के लिए कोठीबाग थाने…
