Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
भारत के लिए 14 जुलाई बेहद ऐतिहासिक दिन साबित होगा. जब पूरी दुनिया भारत के मिशन चंद्रयान-3 को लांच होते देखेगी. भारत के मिशन चन्द्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजर है. चंद्रयान 3 भारत की आधुनिक शक्ति के साथ-साथ आत्मनिर्भरता का भी सबसे बड़ा उदाहरण है. आइये आपको बताते हैं मुंबई के उस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के बारे में जहां चंद्रयान को ताकत देने वाले इंजन को तैयार किया गया. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO अपने मिशन चंद्रायन के लिए पूरी तरह से तैयार है. 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में जब चंद्रयान 3 लांच होगा तब दुनिया…
समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा महंगे टमाटर की सिक्यॉरिटी के लिए 2 ‘बाउंसर’ तैनात करने के मामले में पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता और उसके बेटे को अरेस्ट किया है। इस केस के बारे में जानकारी देते हुए लंका थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि एक वीडियो में खुद को दुकान का मालिक दिखाने वाला समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ताअजय फौजी फरार है। पुलिस ने बताया कि जगनारायण यादव और उसके बेटे विकास यादव को रविवार को ‘मानहानि’ के मामले में गिरफ्तार किया गया। वीडियो में सपा कार्यकर्ता ने दावा किया था कि उसने टमाटर की कीमतों का मोलभाव करने के…
देश के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। इसके चलते जहां आम जनजीवन अस्त-वयस्त है, वहीं ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला भी जारी है। उत्तर भारत में खराब मौसम के कारण दिल्ली-अंबाला मार्ग पर चलने वाली करीब 24 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसकी जानकारी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने दी है। रद्द करने की अवधि बढ़ाई जा सकती है वहीं, तीन शताब्दी ट्रेनें- दो कालका-नई दिल्ली और एक चंडीगढ़-नई दिल्ली के साथ वंदे भारत ट्रेनें भी सोमवार के बाद आज मंगलवार के लिए कैंसिल कर दी गईं। भारी बारिश और पटरियों पर जलभराव के…
देशभर में हो रही भारी बारिश ने कई राज्यों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस बारिश की वजह से आई बाढ़ की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है और संपत्ति की भी हानि हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। ये 205.33 मीटर को पार कर 206.24 मीटर पर पहुंच गया है। जबकि उच्च बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है। इस बात की जानकारी केंद्रीय जल आयोग ने दी है। हिमाचल में भारी तबाही, कई जगहों पर रेड अलर्ट बारिश और बाढ़ की वजह से हिमाचल प्रदेश…
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कूल बस और एक कार (टीयूवी) के बीच भिड़ंत हुई है, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। डीसीपी ग्रामीण जोन ने इस बात की पुष्टि की है। हादसा NH 9 की लालकुआं से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन में हुआ है। पुलिस और DME की टीम रेस्क्यू करने में लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के सामने हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि डेडबॉडी कार में ही बुरी तरह फंस गई थीं और उन्हें बाहर निकालने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।…
कोरबा.I छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री व कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने आज राजीव गांधी ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व मासिक पत्रिका ‘ट्रैक सिटी’ के पहले अंक का विमोचन किया। उन्होंने ट्रैक सिटी की टीम को बधाई देते हुए इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि इस नई अखबार के माध्यम से प्रदेश के लोगों को सम-सामयिक घटनाओं के साथ ही यहां के राज-काज की जानकारी भी मिलेगी। ‘ट्रैक सिटी’ के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक व संपादक जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अखबार के विमोचन…
ज्योतिष के अनुसार 11 जुलाई 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. सिंह राशि वाले विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को आज सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी और आपके परिजनों का व्यवहार भी विपरीत रहेगा. आपके शत्रु तो प्रबल रहेंगे. कुछ नए अनुबंधों से आज आपको लाभ मिलेगा. यदि आपसे आपका भाई या बहन कोई धन उधार मांगे, तो आपको उन्हे अवश्य देना होगा. आप अपने बिजनेस…
रायपुर. राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जिस में 27 डिप्टी कलेक्टरों का नाम शामिल है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है. देखें आदेश की कॉपी-
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को घोषणा समिति का संयोजक बनाया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, जिन लोगों ने जीवन भर बीजेपी की सेवा की उनको घर बिठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया गया। विजय बघेल जो कांग्रेस में थे वे अब बीजेपी का घोषणा पत्र बनाएंगे। जिनको बीजेपी की विचारधारा तक नहीं मालूम है। भूपेश बघेल ने आगे कहा, आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी को बनाया गया वो भी पहले कांग्रेस में थी और अब प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। पंजाब में सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में…
बिलासपुर में एक व्यापारी के घर से 50 तोला सोना और करीब दो किलो चांदी समेत नगदी की चोरी हुई है। 30 लाख से अधिक की चोरी बताई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि रात के समय जब चोर घर में घुसे थे, तब व्यापारी सहित परिवार के 15 से अधिक सदस्य सो रहे थे। पूरी घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जिस कमरे में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहां कोई नहीं था। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि जिस…
