Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
पुरेनाखार प्राइमरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस मौके पर नव प्रवेश बच्चों को गणवेश, पुस्तकों का वितरण किया गया। तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से हाई स्कूल संकुल प्रभारी श्री आनंद राम कँवर हाई स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा कौशिक मुख्य अतिथि श्री गोविंद सिंह कँवर ,जनपद उपाध्यक्ष कटघोरा अध्यक्षता श्री बैसाखू राम यादव विशिष्ठ अतिथि श्रीमती अमिता सिंह कँवर सरपंच नवागांवकला ,श्रीमती ज्ञानेश्वरी सिंह तंवर सरपंच लोतलोता श्री लखन सिंह कँवर उपस्थित थे
देश में बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जगहों से बर्बादी के मंजर सामने देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में भी जगह-जगह बारिश देखने को मिल रहा है। ना जाने कितनी इमारतें ढह गई, कितने पुल नदी में बह गए। नदियां उफान मार रही है। यातायात भी बाधित हो रहे हैं। तीन दिन से बारिश का कहर जारी हिमाचल प्रदेश में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का कहर जारी रहा। जहां बीते दो दिन में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में 18 लोगों की मौत हो चुकी है।…
रायपुर : सभी वर्ग के आम नागरिकों से विधानसभावार भेंट-मुलाकात पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब प्रदेश के युवाओं से संभागवार सीधे संवाद करेंगे। इस खास आयोजन के दौरान वे युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी देंगे। छत्तीसगढ़ में राजीव युवा मितान क्लब के गठन से युवा-ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिली है। इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य कर रहे हैं। उनमें काफी उत्साह है। संभागस्तरीय आयोजन के दौरान युवा अपने अनुभव साझा करेंगे, ताकि उनके अनुभव का लाभ अन्य लोग भी उठा…
बिलासपुर : ओवर ब्रिज में गार्डर लौंचिंग का काम होने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का परिचालन प्रभावित रहेगा। 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों की परिचालन प्रभावित रहेगा। जानकारी के अनुसार, दुर्ग–भिलाई नगर के बीच काम होने के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते 9 ट्रेनें रद्द रहेगी। साथ ही 8 ट्रेनें विलंब की वज से रवाना होगी। वहीं एक ट्रेन को डायवर्ट किया गया है।
रायपुर : पुलिस ने महादेव ऐप की तीन ब्रांच को क्रैक करते हुए 17 अंतराराज्यीय सटोरियो समेत कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हूए एसएसपी रायपुरप्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों अभनपुर के सारखी गांव में सीएसईबी के इंजीनियर रूपल चंद्राकर को एक सफेद कार में अपहरण का असफल प्रयास किया गया था, जिसकी जांच सायबर सेल और अभनपुर पुलिस की टीम कर रही थी। इसी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों मधुकर सिन्हा, अजय उर्फ पिन्टू नेताम समेत टेकराम धीवर को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की। इसी दौरान आरोपी मधुकर सिन्हा के…
जगदलपुर : बरसात के मौसम में अक्सर भूस्खलन की ख़बरें आती रहती है. जिसकी वजह से बड़ी घटना भी हो जाती है. वहीं लैंडस्लाइड की खबर जगदलपुर जिले से आई है. यहां लैंडस्लाइड की वजह से केके रेल लाइन पर बड़ा चट्टान आ गिरा है. इसकी वजह से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है. घटना की सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची हुई है और लाइन को क्लियर किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, यह घटना केके रेल लाइन के अरकू रेल सेक्शन के नजदीक हुआ. केके रेल लाइन के अरकू सेक्शन के नजदीक चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालु रेलवे…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पिछले वर्ष शुरू की गई छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को काफी लोकप्रियता मिली. इसको देखते हुए इस बार हरेली तिहार के दिन शुरू होने वाली छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 को और भी रोमांचक बनाने के लिए एकल श्रेणी में दो नए खेल रस्सीकूद और कुश्ती को भी शामिल किया गया है. इस बार 16 तरह के खेलों में स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिसमें ग्रुप और एकल श्रेणी में छत्तीसगढ़िया लोक-संस्कृति में रचे-बसे 8-8 तरह के खेलों को शामिल किया गया है. बता दें कि, लगभग 2 महीने 10 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर…
पश्चिम बंगाल में तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया कि 22 जिलों में करीब 339 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में करीब 74,000 सीट पर पंचायत चुनाव हुए थे. राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना अगले दो दिन जारी रहने की उम्मीद है। मतों की गिनती और नतीजे आने में वक्त लगेगा। हमें उम्मीद हैं कि आज शाम तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे.” इस बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राज्य चुनाव आयोग को…
देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम में सोमवार (10 जुलाई) की दोपहर को एक 19 साल की लड़की की हत्या कर दी गई. मामला गुरुग्राम के मुल्लाहेड़ा गांव का है, जहां 23 साल के युवक ने इस युवती की उसकी मां के सामने ही चाकू से हमला करके वारदात को अंजाम दिया. दावा किया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे ये युवती अपनी मां के साथ अपने घर जा रही थी. आरोपी की पहचान रामकुमार के नाम से हुई है. इस मामले ने हाल ही में हुई दिल्ली मर्डर केस की यादें ताजा कर दीं जब एक सिरफिरे…
देशभर के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने तबाही मचाई है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच उत्तराखंड के हरिद्वार से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल है. कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया है और दावा किया है कि ये हरिद्वार का है. वीडियो में सफेद बादल बर्फीले तूफान की तरह नजर आ रहे हैं और ये नजारा खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी खौफनाक भी दिख रहा है. https://twitter.com/Anindya_veyron/status/1678096031291166720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1678096031291166720%7Ctwgr%5E14154553868f5136c91c3d69752a05f786eb2506%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fharidwar-shelf-cloud-video-viral-on-social-media-confused-people-called-ice-storm-2450421 तेजी से नीचे आते दिखे बादल दरअसल इस घटना को…
