Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
18 जुलाई 2023 मंगलवार का दिन आपके लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके ग्रहों की चाल के मुताबिक आप कुछ विशेष कार्यक्रमों में शामिल हो सकते है। साथ ही आपके सितारे क्या कहते है आइए जानते है उनके बारे में। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपने बैंक में बचत की योजनाओ मे कुछ धन लगाया हुआ है तो आपको फायदा होगा। वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ होगा। आपके परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है तो उसमे फैसला आपके परिवार के…
दिल्ली में प्रशासनिक अधिकारियों पर नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर आज (17 जुलाई) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि सरकार आगामी मॉनसून सत्र में इस अध्यादेश को बिल के रूप में पेश कर रही है. अभी अध्यादेश जिस रूप में है, संसद द्वारा पास होने के बाद हो सकता है कि उसमें बदलाव हो. इसलिए बेहतर होगा कि इसे संसद की मंजूरी तक का इंतजार कर लिया जाए. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वो प्रशासनिक अधिकारियों पर नियंत्रण…
बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की बैठक चल रही है. इस बैठक में लालू यादव, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, सिद्धारमैया, हेमंत सोरेन मौजूद हैं. विपक्षी दलों की बैठक बेंगलुरु में हो रही है. इस बीच बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 9 साल में मोदी सरकार ने देश में उत्साह का माहौल दिया है. विपक्ष के पास न तो नेता है, ना ही नीयत और न ही नीति. देश की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है. हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए…
यूपी एटीएस के बाद अब आईबी की विशेष टीम यह पता करने में जुट गई है कि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत में कैसे दाखिल हो गई. सुरक्षा एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा यह भी सवाल है कि भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (Sashastra Seema Bal) तैनात है. जो आने-जाने वालों पर पूरी तरीके से नजर रखता है. ऐसे में एसएसबी के जवानों को क्यों यह पता नहीं लग पाया कि एक पाकिस्तानी महिला भारत में दाखिल हो रही है.केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा के चप्पे-चप्पे पर एसएसबी तैनात है और उसकी जिम्मेदारी…
कोरबा 17 जुलाई 2023/ हरेली त्योहार के अवसर पर कोरबा जिले के अधिकांश गौठानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत बांझीबन के ग्राम सिरकी कला गौठान, स्थल मे विकासखंड स्तरीय रोका छेका कार्यक्रम रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि श्री मोहित राम केरकेट्टा विधायक पाली तानाखार, श्रीमती संतोषी पेंद्रो अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा उपस्थित थी। इसी तरह जनपद पाली के केराझरिया गौठान में ब्लॉक स्तरीय रोका छेका कार्यक्रम एवम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 का शुभारंभ किया गया। जिसमे पाली तानाखार विधायक श्री मोहित केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य, श्री प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण…
कोरबा 17 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम तिहार हरेली का पर्व आज कोरबा जिले में धूमधाम से मनाया गया। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली गौठान ग्राम पंचायत कसईपाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छत्तीसगढ़ महतारी, कृषि उपकरणों के साथ गाय की पूजा अर्चना की गई। यहां हरेली त्योहार मनाने के साथ ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन 2 का भी जिले में शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनय जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधायक व संचालक सीजीएमएससी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री…
रायपुर : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने के चक्कर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। घटना रविवार शाम को रायपुर रेलवे स्टेशन में घटी। मृतक ओड़िशा का रहने वाला था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आंबेडकर अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम छह बजे विशाखापटनम से एलटीटी लोकमान्य तिलक जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही थी, तभी एक युवक ने अचानक प्लेटफार्म पर दौड़ लगाई। वह चलती ट्रेन पर सवार होने की कोशिश कर रहा था तभी पैर फिसलने से वह पटरी पर जा गिरा…
दक्षिण कोरिया में बारिश ने कहर बरपा रखा है. कई दिनों की भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और अन्य घटनाओं में करीब 31 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 10 लोग लापता हैं. भारी बारिश के कारण चेओंगजू में बाढ़ के कारण अंडरपास में एक बस के डूब जाने से उसमें फंसे पांच लोगों के शव बाहर निकाले गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि 7,500 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है. सबसे ज्यादा मौतें उत्तरी ग्योंगसांग में हुई है. जहां भूस्खलन और इमारत ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई. दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत ने…
जशपुर : जिले के बगीचा विकासखण्ड के चलनी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में जंगली मशरूम, खुखड़ी की सब्जी खाने के बाद से 15 लोग बीमार पड़ गए हैं. इनमें 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चलनी का है, जहां एक दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे लोग जंगली मशरूम, खुखड़ी की सब्जी खाकर बीमार पड़ गए. सभी को एक साथ उल्टी और चक्कर आने लगा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में अब तक 15 महिला-पुरुष भर्ती हुए हैं. इनमें से 2 महिलाओं की हालत गम्भीर बताई जा रही…
छत्तीसगढ़ में मॉनसून द्रोणिका एक्टिव है. जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई है. वहीं 18 जुलाई से मॉनसूनी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. जो कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बढ़ेगी. मुंगेली, मोहला–मानपुर, कांकेर, गरियाबंद बलौदाबाजार और बालोद समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. बता दें कि शनिवार से ही रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने 17 और 18 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें प्रदेश…
