Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
जशपुर : जिले के बगीचा विकासखण्ड के चलनी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में जंगली मशरूम, खुखड़ी की सब्जी खाने के बाद से 15 लोग बीमार पड़ गए हैं. इनमें 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामला जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चलनी का है, जहां एक दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे लोग जंगली मशरूम, खुखड़ी की सब्जी खाकर बीमार पड़ गए. सभी को एक साथ उल्टी और चक्कर आने लगा तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में अब तक 15 महिला-पुरुष भर्ती हुए हैं. इनमें से 2 महिलाओं की हालत गम्भीर बताई जा रही…
छत्तीसगढ़ में मॉनसून द्रोणिका एक्टिव है. जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई है. वहीं 18 जुलाई से मॉनसूनी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. जो कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बढ़ेगी. मुंगेली, मोहला–मानपुर, कांकेर, गरियाबंद बलौदाबाजार और बालोद समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. बता दें कि शनिवार से ही रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग ने 17 और 18 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें प्रदेश…
महासमुंद. ग्राम लखनपुर के बस्ती में बीती रात तीन तेंदुए घुमते दिखे. तेंदुए का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है. लखनपुर के कृष्ण कुमार पटेल के घर के पास तेंदुए को देखा गया है. https://lalluram.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-17-at-08.45.23.mp4 सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते को एक मादा तेंदुआ दौड़ाते हुए और दो शावक तेंदुआ के पीछे से आते दिख रहे हैं. महासमुंद वनपरिक्षेत्र के रेंजर ने तेंदुए के रिहायशी इलाके में घुमने की पुष्टि की है. लखनपुर के जंगल से इनके आने की संभावना जताई जा रही है. वन विभाग ने गांव वालों को रात…
ध्य प्रदेश के सागर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. भीषण सड़क हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना की शिकार कार के परखच्चे उड़ गए. वहीं, ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने हादसे के शिकार लोगों को निकालने की कोशिश की. इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना…
पिछले कुछ दिनों से शांत चल रहे मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है. पूर्वी इम्फाल के साओमबंग इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया. पुलिस ने घटना के संबंध में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला मरिंग नगा समुदाय की बताई जा रही है. इसके अलावा एक अन्य घटना में युवक की हत्या कर दी गई. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली घटना 15 जुलाई की है. महिला को उसके घर के अंदर सिर में गोली मारी गई थी. यही नहीं…
सीमा हैदर और उसके पति सचिन को जमानत मिल गई है. कुछ शर्तो पर उन्हें जेल से रिहा किया गया है. कोर्ट ने कहा है कि आपको अगर शहर से बाहर कहीं जाना है तो पुलिस को जानकारी देनी होगी. आप सचिन के एड्रेस पर ही रहेंगे. जबतक मुकदमा चलता है आपको कहीं नहीं जाना है. वहीं पाकिस्तान सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से अपील कर रहा है कि उसकी पत्नी को पाकिस्तान भेजा जाए. उधर पाकिस्तान से सीमा हैदर को वापस भेजने की लगातार धमकी भी मिल रही है. हाल ही में…
अजमेर से अपने पुरुष मित्र के साथ भागी 17 वर्षीय दलित किशोरी के साथ रविवार सुबह जोधपुर में तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. इससे पहले उन्होंने पुरुष साथी की कथित पिटाई भी की गई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किशोरी के साथ उसके पुरुष मित्र के सामने सामूहिक बलात्कार करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 4 बजे पुराने जेएनवी विश्वविद्यालय परिसर के हॉकी ग्राउंड में हुई. अधिकारी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के तीनों आरोपी एक छात्र…
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक साल बाद बड़ा खुलासा हुआ है और हत्याकांड में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अनुसार, दुबई स्थित पाकिस्तानी हथियार आपूर्तिकर्ता ने पिछले साल सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति की थी. हथियार सप्लाई करने वाले की पहचान हामिद के रूप में की गई है. हामिद ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बुलंदशहर स्थित एक आर्म्स डीलर से भी मुलाकात की थी. आर्म डीलर ने दुबई का किया था दौरा जांच से पता…
देशभर में टमाटर की कीमतों के बढ़ने से आम आदमी काफी परेशान नजर आ रहा था। टमाटर की कीमतें 250 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गईं थीं। इस बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसकी वजह से टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कितनी कम हुई कीमत? केंद्र सरकार ने बयान जारी कर कहा है, ‘देशभर में 500 से अधिक प्वाइंट्स पर स्थिति का दोबारा आंकलन करने के बाद आज यानी 16 जुलाई से टमाटर 80 रुपए प्रति किलो बेचने का फैसला लिया गया है। NAFED और NCCF के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर,…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों देश के आम लोगों से मिल रहे हैं। कभी वह ट्रक चालकों से मुलाकात कर रहे हैं तो कभी बाइक मकैनिकों से मिलकर मोटरसाइकिल रिपेयरिंग में हाथ आजमा रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी ने हरियाणा के सोनीपत में किसानों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने खेत में धाम भी लगाए। इसके फोटो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, अब इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है। इस वीडियो में वह ट्रैक्टर चलाते और किसानों से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। ‘इस समय किसान बेहद ही मुश्किल में फंसा…
