Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026

    जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

    June 21, 2026

    NEET UG 2026 Re-Exam : 22.80 लाख उम्मीदवारों का बड़ा एग्जाम, परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बालाजी वार्ड में दुकानदारों के को किया गया जागरुक
    Chhattisgarh

    स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बालाजी वार्ड में दुकानदारों के को किया गया जागरुक

    News EditorBy News EditorJuly 31, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जगदलपुर:- नगर निगम जगदलपुर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार शाम बालाजी वार्ड स्थित दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को गिला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने की समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कचरा न फेंकें और यदि कचरा वाहन नियमित रूप से नहीं आता है, तो इसकी सूचना तुरंत अपने वार्ड के मेट या पार्षद को दें। समस्या के निराकरण न होने की स्थिति में नागरिक टोल फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    मालूम हो कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में एक सशक्त स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो सप्ताह से लगातार शहर के विभिन्न वार्डों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय कॉलोनियों में डोर-टू-डोर संपर्क कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में महापौर के साथ नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शहर के सम्मानित नागरिक सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। सभी मिलकर एक टीम के रूप में कचरा संग्रहण वाहनों के साथ विभिन्न घरों और प्रतिष्ठानों तक पहुंच रहे हैं। स्वच्छता टीम द्वारा लोगों को लगातार यह समझाइश दी जा रही है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें तथा तय समय पर आने वाली कचरा गाड़ी में ही कचरा सौंपें। जो लोग अब भी स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं, उनके विरुद्ध नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष बात यह रही कि कई घरों में जब गीला और सूखा कचरा एक साथ एकत्र पाया गया, तो स्वयं महापौर संजय पाण्डे ने कचरा अलग-अलग करके नागरिकों को उदाहरण स्वरूप समझाया कि स्वच्छता कैसे अपनाई जाए।
    इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ कचरा प्रबंधन नहीं, बल्कि लोगों के मन में स्वच्छता को लेकर आदत और जिम्मेदारी पैदा करना है। महापौर ने अपील की है कि हम सब एकजुट होकर जगदलपुर को स्वच्छ भारत मिशन के आदर्श शहरों में शामिल करें।
    महापौर संजय पाण्डे ने वार्डवासियों और दुकानदारों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें और अपने वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    इस स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बालाजी वार्ड में दुकानदारों के को किया गया जागरुक

    जगदलपुर:- नगर निगम जगदलपुर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार शाम बालाजी वार्ड स्थित दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को गिला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने की समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कचरा न फेंकें और यदि कचरा वाहन नियमित रूप से नहीं आता है, तो इसकी सूचना तुरंत अपने वार्ड के मेट या पार्षद को दें। समस्या के निराकरण न होने की स्थिति में नागरिक टोल फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    मालूम हो कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में एक सशक्त स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो सप्ताह से लगातार शहर के विभिन्न वार्डों, बाजार क्षेत्रों और आवासीय कॉलोनियों में डोर-टू-डोर संपर्क कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में महापौर के साथ नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, शहर के सम्मानित नागरिक सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। सभी मिलकर एक टीम के रूप में कचरा संग्रहण वाहनों के साथ विभिन्न घरों और प्रतिष्ठानों तक पहुंच रहे हैं। स्वच्छता टीम द्वारा लोगों को लगातार यह समझाइश दी जा रही है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखें तथा तय समय पर आने वाली कचरा गाड़ी में ही कचरा सौंपें। जो लोग अब भी स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं, उनके विरुद्ध नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष बात यह रही कि कई घरों में जब गीला और सूखा कचरा एक साथ एकत्र पाया गया, तो स्वयं महापौर संजय पाण्डे ने कचरा अलग-अलग करके नागरिकों को उदाहरण स्वरूप समझाया कि स्वच्छता कैसे अपनाई जाए।
    इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ कचरा प्रबंधन नहीं, बल्कि लोगों के मन में स्वच्छता को लेकर आदत और जिम्मेदारी पैदा करना है। महापौर ने अपील की है कि हम सब एकजुट होकर जगदलपुर को स्वच्छ भारत मिशन के आदर्श शहरों में शामिल करें।
    महापौर संजय पाण्डे ने वार्डवासियों और दुकानदारों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें और अपने वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    इस स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, कलावती कसेर, पार्षद हरीश पारख, खगेंद्र ठाकुर, दिलीप दास, पार्षद उर्मिला यादव, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रामनरेश पांडे, विधु शेखर झा, राजीव निगम, किशोर पारख, रतन व्यास, एच. वाय. कुकड़े, संतोष कुमार नाग, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, सुब्रतो विश्वास, रोहित त्रिवेदी, प्रकाश झा, दशरथ गुप्ता, अतुल सिम्हा, बृजेश शर्मा, वीरेन्द्र जोशी, राजा यादव, प्रकाश रावल, रितेश सिन्हा, प्रभात चौहान, सूरज श्रीवास्तव, शुभ शुक्ला, परमिंदर, रंजीता पाणिग्रही, हेमंत श्रीवास, रामचंद्र शाहा, राजेंद्र पांडे देवेंद्र देवांगन, राकेश यादव, रूपेश बिजोरा, दामोदर कुमार, शक्ति बेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्वच्छता प्रेमी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026

    जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

    June 21, 2026

    NEET UG 2026 Re-Exam : 22.80 लाख उम्मीदवारों का बड़ा एग्जाम, परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़

    June 21, 2026

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई, 16 दवाएं बाजार से बाहर

    June 21, 2026

    SECL प्रबंधन मौन, हादसों पर उठे गंभीर सवाल

    June 21, 2026

    योग केवल कसरत ही नहीं शक्ति सेहत संतुलन और सफलता की कुंजी – चांपा डागा कॉलोनी लक्ष्य ऐरन अग्रवाल

    June 21, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026

    जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सहित अतिथियों ने होटल मायरा ब्लिस एवं सागोन लीफ रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

    June 21, 2026

    NEET UG 2026 Re-Exam : 22.80 लाख उम्मीदवारों का बड़ा एग्जाम, परीक्षा केंद्रों पर भारी भीड़

    June 21, 2026

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई, 16 दवाएं बाजार से बाहर

    June 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.